फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली विस्फोट कांड: तीन महिलाओं के बारूद से उड़े चीथड़े, तीन की मलबे में दबने से मौत; पोस्टमार्टम में खुलासा

Fri, 04 Oct 2024 01:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Oct 2024 01:44 PM IST
विज्ञापन
Bareilly explosion women blown to pieces by gunpowder children died after being buried under rubble
कल्याणपुर गांव में हुआ था धमाका - फोटो : अमर उजाला

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में बुधवार शाम हुए धमाके में मरने वाले दो बच्चों और चार महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काफी हद तक बारूद से मौत की वजह सामने आ गई। नीना और तबस्सुम के शवों के बारूद से चीथड़े उड़ गए थे। सितारा पूरी तरह झुलस गई थी। यह तीनों रहमान शाह के घर में ही थीं, जहां विस्फोट हुआ था। वहीं, दोनों बच्चों के साथ ही पड़ोसन रुखसाना की मौत मलबे में दबने की वजह से हुई। इन तीनों की मौत की वजह हेड इंजरी (सिर की चोट) आई है। उनके शरीर की कई हड़िडयां भी टूटी मिलीं। 

Bareilly explosion women blown to pieces by gunpowder children died after being buried under rubble
आरोपी नासिर शाह - फोटो : अमर उजाला

घर में चल रही थी अवैध पटाखा फैक्टरी 
पुलिस के मुताबिक सिरौली के कौआ टोला निवासी नासिर अपने भाइयों के साथ मिलकर कल्याणपुर गांव में ससुर रहमान शाह के यहां अवैध पटाखा फैक्टरी चलाता था। बुधवार को हुए जोरदार धमाके में पांच मकान जमींदोज हो गए थे। घटना में दो बच्चों और चार महिलाओं की मौत हो गई थी। इसमें रहमान की बहू तबस्सुम, दो मासूम पौत्र, बेटी सितारा, पड़ोसी रुखसाना व एक अन्य महिला शामिल थी। इस महिला की पहचान सितारा की देवरानी निकहत उर्फ नीना पत्नी हसनैन के रूप में हुई। 

Bareilly explosion women blown to pieces by gunpowder children died after being buried under rubble
घायलों का हाल पूछते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला

सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज 
घायल रहमान शाह, उसकी पत्नी छोटी बेगम व बेटी फातिमा का उपचार जिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी में चल रहा है। इसी प्रकरण में सिरौली थाने से हटाए गए इंस्पेक्टर रवि कुमार की तहरीर पर गृहस्वामी रहमान शाह, उसके बेटे वाहिद, दामाद नासिर व उसके भाइयों नाजिम, हसनैन, अहमद मियां व मोहम्मद मियां पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि रहमान शाह के घर में उसके दामाद व बेटी ने लाइसेंस और अनुमति के बिना भारी मात्रा में विस्फोटक का भंडारण भी कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly explosion women blown to pieces by gunpowder children died after being buried under rubble
रहमान को खाना खिलातीं उनके पत्नी छोटी बेगम - फोटो : अमर उजाला

रहमान ने कहा था- सिलिंडर फटने से हुआ था हादसा 
पहले सिलिंडर फटने से हादसा होने की बात कहकर रहमान शाह ने खुद को पीड़ित के तौर पर पेश करने की कोशिश की। हालांकि, ग्रामीणों से लेकर पुलिस तक ने बारूद के विस्फोट की बात बताई। घटना के बाद मौके पर पटाखे भी मिले थे। 

विज्ञापन
Bareilly explosion women blown to pieces by gunpowder children died after being buried under rubble
घटनास्थल पर पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला
सिलिंडर का नहीं मिला अवशेष 
ग्रामीणों ने बताया कि सबसे पहले तेज और बड़ा धमाका हुआ था जो साफतौर पर बारूद का था। इसी धमाके की वजह से बाद में गैस सिलिंडर व फ्रिज उड़ गए। सिलिंडर का तो कोई कतरा तक नहीं मिला। वहीं, फ्रिज की टिन एक कोने में पड़ी मिली। घटना के बाद लोग सदमे में हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed