फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली विस्फोट कांड: छत पर मिला बच्चे का पंजा, सौ मीटर दायरे में बिखरे पड़े थे अंग; दूसरे दिन दिखा भयावह मंजर

Fri, 04 Oct 2024 11:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Oct 2024 11:38 AM IST
विज्ञापन
Bareilly explosion case Child hand found on the roof body parts scattered on the spot
घटनास्थल पर पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में हुए धमाके की भयावहता का मंजर दूसरे दिन दिखा। करीब सौ मीटर दायरे में मानव अंग बिखरे पड़े मिले। एक बच्चे का पंजा छत पर पड़ा मिला। एक महिला के बाल अलग पड़े थे। ग्रामीणों का कहना है कि मानव अंगों को देखकर वह काफी आहत हैं। जो लोग उनके बेहद करीबी थे, उनके भी अंगों को वह पहचान नहीं पाए। आसपास के गांवों के लोग यहां भयावहता देखने पहुंचे। इधर, आसपास के घरों के लोग कार्रवाई के डर से फरार हो गए हैं। 



कल्याणपुर गांव में आबादी के बीच रहमान शाह के घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में बुधवार शाम को हुए धमाके में छठवीं मौत हो गई। धमाके और मलबे में दबकर घायल हुई सितारा ने बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मां व दो मासूम बेटों समेत पांच की घटना वाले दिन ही मौत हो गई थी। वहीं, पुलिस ने रहमान, उसके बेटे, दामाद समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी नासिर शाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक सितारा रहमान की बेटी व नासिर की पत्नी थी।

Bareilly explosion case Child hand found on the roof body parts scattered on the spot
धमाके से धर्मस्थल व अन्य मकानों में आई दरार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक सिरौली के कौआ टोला निवासी नासिर अपने भाइयों के साथ मिलकर कल्याणपुर गांव में ससुर रहमान के यहां अवैध पटाखा फैक्टरी चलाता था। बुधवार को हुए जोरदार धमाके में पांच मकान जमींदोज होने के साथ ही पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसमें खुद रहमान की बहू तबस्सुम, दो मासूम पौत्र, पड़ोसी रुखसाना व एक अन्य महिला शामिल थी। महिला की पहचान सितारा की देवरानी निकहत उर्फ नीना पत्नी हसनैन के रूप में हुई है। 

Bareilly explosion case Child hand found on the roof body parts scattered on the spot
घटना के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

घायल रहमान शाह, उसकी पत्नी छोटी बेगम व बेटी फातिमा का उपचार जिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी में चल रहा है। इसी प्रकरण में सिरौली थाने से हटाए गए इंस्पेक्टर रवि कुमार की तहरीर पर गृहस्वामी रहमान शाह, उसके बेटे वाहिद, दामाद नासिर व उसके भाइयों नाजिम, हसनैन, अहमद मियां व मोहम्मद मियां पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि रहमान शाह के घर में उसके दामाद व बेटी ने लाइसेंस और अनुमति के बिना भारी मात्रा में विस्फोटक का भंडारण भी कर रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly explosion case Child hand found on the roof body parts scattered on the spot
अस्पताल में भर्ती घायल का हाल जानते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

दादी के साथ ने बचा ली मासूमों की जान
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतकों के परिजनों ने बताया कि घटना के दौरान कुछ लोग नसीब से बच गए। इनमें फातिमा का 12 साल का बेटा सुभान शामिल है जो मां के साथ ननिहाल आया था। वह उसी वक्त दुकान पर गया था। फातिमा के दो बच्चों के साथ ही जेठानी सितारा की पांच बेटियां, देवरानी नीना की दो बेटियां व एक बेटा सिरौली में अपनी दादी के पास थे। रहमान शाह का बेटा वाहिद मजदूरी करता है। वह राजमिस्त्री के साथ आंवला में काम कर रहा था। 

विज्ञापन
Bareilly explosion case Child hand found on the roof body parts scattered on the spot
रहमान को खाना खिलातीं उनके पत्नी छोटी बेगम - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल में भर्ती घायल रहमान शाह ने अपनी बेटी फातिमा पर ही निशाना साधा कि उसी ने मौत का सामान घर में भर दिया, जिससे उनके पांच परिजनों व एक पड़ोसी महिला की मौत हो गई। रहमान ने पहले सिलिंडर फटने से धमाका होने की बात कही, वहीं पुलिस का दावा है कि बारूद से विस्फोट हुआ। गांव के लोग बारूट से विस्फोट होने की बात कह रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed