फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली कांड: बिलाल को लेकर एक और खुलासा, फेसबुक पर कमलेश तिवारी के लिए लिखी थी गाली...

Sat, 24 Oct 2020 09:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Oct 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
Another big revealing about Bilal, fanaticism in thinking, hindu leader Kamlesh Tiwari was abused on Facebook in bareilly
बरेली कांड - फोटो : अमर उजाला

बरेली के किला थाना इलाके से दूसरे समुदाय की लड़की को ले जाने का आरोपी बिलाल घोसी आठवीं फेल होने के बाद भी खुद को दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र बताता है। सोशल मीडिया पर उसकी पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह सांप्रदायिक सोच रखने वाला इंसान है। हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या से पहले बिलाल ने उनको लेकर आपत्तिजनक पोस्ट भी की थी।

Another big revealing about Bilal, fanaticism in thinking, hindu leader Kamlesh Tiwari was abused on Facebook in bareilly
आरोपी बिलाल - फोटो : अमर उजाला

बिलाल घोसी पहले भी कई कारनामे कर चुका है मगर पुलिस रिकॉर्ड से बचता ही रहा। खुद को दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र और शिकारी बताने वाला आठवीं फेल बिलाल इस तरह स्टाइल में रहता है कि लोग उसे काफी पढ़ा लिखा और हाईक्लास सोसायटी से जुड़ा मान लेते हैं। लड़कियां भी बिलाल के इसी स्टाइल से उसके झांसे में आ जाती थीं।
Another big revealing about Bilal, fanaticism in thinking, hindu leader Kamlesh Tiwari was abused on Facebook in bareilly
कमलेश तिवारी फाइल फोटो - फोटो : Social Media
बिलाल काफी पहले से सोशल साइट्स पर सक्रिय था। पहले भी वह सोशल साइट्स के प्रोफाइल फोटो पर अपने टीका लगी फर्जी तस्वीर इस्तेमाल करता था। लखनऊ के हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या से पहले बिलाल ने उन्हें लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की थी और उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर फांसी देने की मांग की थी। बिलाल के दो पुराने वीडियो भी वायरल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Another big revealing about Bilal, fanaticism in thinking, hindu leader Kamlesh Tiwari was abused on Facebook in bareilly
आरोपी युवक और थाने में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
एक वीडियो में बिलाल अपने दोस्तों के साथ नैनीताल में कार से घूम रहा है और धूम्रपान कर रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में बिलाल और उसका दोस्त शिवम शर्मा नशे में धुत्त होकर कार से घूम रहे हैं। दोनों वीडियो काफी पुराने हैं। बिलाल का फेसबुक पर लास्ट अपडेट नौ सितंबर का है जिसमें उसने स्टाइल में अपना फोटो शेयर किया है।
विज्ञापन
Another big revealing about Bilal, fanaticism in thinking, hindu leader Kamlesh Tiwari was abused on Facebook in bareilly
किला थाने में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
बिलाल के साथी भी करा सकते हैं बवाल
बिलाल देर रात तक शहर की सड़कों पर कार और बाइक से लड़कों को साथ लेकर घूमता था और हुड़दंग मचाता था। बिलाल के कुछ साथी भी उसी के रास्ते पर हैं। वह भी टारगेट बनाकर लड़कियों को आकर्षित करते हैं। बिलाल के कुछ दोस्त कोरियोग्राफर और मॉडलिंग करते हैं जिनमें दूसरे समुदाय की लड़कियों को भी शामिल किया जाता है। बिलाल का एक दोस्त कोरियोग्राफर है जो दूसरे समुदाय की लड़कियों के साथ टिकटॉक पर वीडियो डालता था। कई साथी डांसिंग और मॉडलिंग के नाम पर लड़कियों को बरगलाते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed