फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine's Day: प्रेम की खुशबू से महक रही जीवन की बगिया, इन्होंने प्यार और विश्वास से पाई तरक्की की राह

Fri, 14 Feb 2025 10:24 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 10:24 AM IST
सार

वेलेंटाइन डे पर पढ़िए उन दंपतियों की कहानी, जिनके रिश्ते की शुरुआत प्यार से हुई है। फिर परिणय सूत्र में बंधक आज वे आपसी प्रेम और सामंजस्य के बूते तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Valentines Day couple found the path of progress with love and trust
Valentine's Day 2025 - फोटो : अमर उजाला

वेलेंटाइन डे... युवाओं के लिए बेहद खास होता है। वे सालभर इस दिन का इंतजार करते हैं। कई प्रेम कहानियों की शुरुआत इसी दिन से होती है। इसके दूसरे पहलू पर गौर करें तो कई ऐसे भी जोड़े हैं, जिनका प्यार परवान चढ़ा। उन्होंने शादी करके घर बसाया। आज वे आपसी प्रेम और सामंजस्य के बूते तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। वर्षों बाद भी उन्हें वह लम्हा याद है, जब उन्होंने एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया था। बरेली में ऐसे कुछ परिवारों से बात की गई तो उनका जीवन प्रेम की खुशबू से महकता मिला। 

Valentines Day couple found the path of progress with love and trust
रिचा और पंकज अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

पति ने पूरी कराई पढ़ाई बनाया बिजनेस पार्टनर
कटरा चांद खां निवासी रिचा और पंकज अग्रवाल की शादी को 29 साल पूरे हो चुके हैं। बरेली कॉलेज में पढ़ाई के दौरान फूटा प्रेम का अंकुर अब वट वृक्ष का रूप ले चुका है। रिचा बताती हैं कि जब वह स्नातक कर रही थीं, पंकज वहां से परास्नातक कर रहे थे। जान-पहचान धीरे धीरे प्यार में बदल गई। परिवारों की सहमति से उनका रिश्ता तय हुआ।

 शादी के समय वह सिर्फ 18 साल की थीं। तब पंकज ने उनकी पढ़ाई पूरी कराई। इसके बाद दोनों ने मिलकर बिजनेस शुरू किया। शादीशुदा जिंदगी में अटूट साझेदारी के साथ दोनों व्यापार में भी मजबूत टीम के रूप में काम कर रहे हैं। समाज सेवा के लिए दोनों अब एनजीओ भी बना रहे हैं।

Valentines Day couple found the path of progress with love and trust
कोमल और निक्की वर्मा - फोटो : अमर उजाला
बेहतरीन तालमेल से  मिली कामयाबी
सुभाषनगर के निक्की वर्मा एक निजी फर्म में प्रबंधक हैं। उनका प्रेम विवाह कोमल से वर्ष 2015 में हुआ था। निक्की के अनुसार, कोमल से उनकी मुलाकात एक शादी में हुई थी। चार साल तक मिलना-जुलना रहा। शादी की बात पर घर में विरोध शुरू हो गया। इसके बाद भी उन्होंने शादी कर ली और ससुराल में ही रहने लगे। 

समय के साथ घर वालों ने भी अपना लिया। पत्नी कोमल का कहना है कि निक्की उनका और उनके माता-पिता का पूरा ख्याल रखते हैं। शादी के बाद निक्की ने उनकी पढ़ाई पूरी कराई। कंप्यूटर शिक्षा दिलवाई। थोड़े दिन जॉब करने के बाद छोड़ दिया। अब पति उनको ब्यूटीशियन का कोर्स करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Valentines Day couple found the path of progress with love and trust
मोहम्मद हसनैन और यशा परवीन - फोटो : अमर उजाला
खुद हैं सीए, पत्नी को बनाया कॉरपोरेट लॉयर
सहसवानी टोला निवासी मोहम्मद हसनैन ने अपने प्यार का इजहार छह साल पहले 14 फरवरी 2019 को ही कटरा चांद खां की यशा परवीन से किया था। हसनैन बताते हैं कि यशा शादी से पहले ब्यूटीशियन का काम करती थीं। वो कहती हैं कि हसनैन ने ही उन्हें ब्यूटीशियन का कोर्स करने की सलाह दी थी। 

शादी के बाद खुद सीए कर चुके हसनैन ने प्रोत्साहित किया तो यशा ने लॉ की डिग्री ले ली। अब वह खुद कॉरपोरेट लॉयर बन गई हैं। इससे वह पति के क्लाइंट्स को भी संभालने में मदद कर पाती हैं। सैलून के अलावा यशा का रेडिमेड गारमेंट्स का ऑनलाइन व्यापार भी हसनैन ने शुरू कराया है।  
 
विज्ञापन
Valentines Day couple found the path of progress with love and trust
छाया शर्मा और कमलदीप शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के सपनों को दी हौसलों की उड़ान
छाया और कमलदीप शर्मा की प्रेम कहानी 2001 में शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज में शुरू हुई। आठ वर्ष बाद दोनों ने अपने परिवारों में अपनी चाहत का खुलासा किया और शादी करने की बात रखी। परिवार से सहमति के बाद वर्ष 2009 में दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। छाया बताती हैं कि उनका सपना शुरू से ही बेकरी का बिजनेस शुरू करने का था। पति ने इसमें मदद की।

वर्ष 2023 में दिल्ली में आयोजित नेशनल लेवल इंडिया बेक शो का खिताब जीता। बरेली में बेकरी के बिजनेस के अलावा वह बेकरी उत्पाद बनाने के लिए सोशल मीडिया पर भी इंफ्लुएंसर बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनका पेज काफी लोकप्रिय है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed