फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व जिपं सदस्य हत्याकांड: हत्या में चार नामजद समेत छह पर मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी में दिखे हमलावर, पुलिस करेगी तलाश

Thu, 08 Jul 2021 01:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 08 Jul 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
ballia jila panchayat sadasya murder case: Case registered against six for murder attackers seen in CCTV
सीसीटीवी में दिखे हमलावर। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह की बुधवार को गोली मारकर कर दी। हत्या में चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या की साजिश रचने के लिए मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपियों की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस उसके आधार पर जांच कर रही है।



बैरिया के पश्चिम टोला निवासी मृतक के छोटे भाई नितेश कुमार सिंह पुत्र जयमंगल सिंह ने तहरीर में लिखा है कि हरीश पासवान पुत्र इंद्रदेव पासवान निवासी बाबूबेल थाना हल्दी, हरी सिंह पुत्र स्व केदार सिंह निवासी बैरिया, राजनारायण पांण्डेय पुत्र स्व सिंगार पांडेय निवासी बैरिया और दो अज्ञात लोगों ने चांदपुर निवासी अमृतेश सिंह उर्फ सबल सिंह से षडयंत्र करके मेरे भाई की हत्या कर दी। वह सोनबरसा से अपने एक मित्र के यहां से अपने घर वापस लौट रहे थे। देखें अगली स्लाइड्स...।

ballia jila panchayat sadasya murder case: Case registered against six for murder attackers seen in CCTV
पूर्व जिंप सदस्य और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य के पित पर फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला

चिरैया मोड़ व देवराज ब्रह्ममोड़ के बीच जौहर मिस्त्री की वर्कशॉप के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। हरीश पासवान, हरी सिंह, राजनारायण पांडेय व दो अज्ञात पर गोली चलाने का आरोप है। वहीं अमृतेश सिंह उर्फ सबल पर षड़यंत्र रचने का आरोप है।

ballia jila panchayat sadasya murder case: Case registered against six for murder attackers seen in CCTV
मृतक बलबीर सिंह, अमृतेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

एसएचओ राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज में भी बाइक सवार दो बदमाशों की तस्वीर मिली है। हालांकि वह अपने चेहरे को हेलमेट और मास्क से ढके हुए हैं, फिर भी उन उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ballia jila panchayat sadasya murder case: Case registered against six for murder attackers seen in CCTV
वारदात के बाद घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

पूरी घटना-
बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ और देवराज ब्रह्म मोड़ के बीच शिव मंदिर के पास बुलेट सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हिस्ट्रीशीटर व बैरिया निवासी पूर्व जिपं सदस्य बलबीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह (32) को गोलियों से छलनी कर दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
ballia jila panchayat sadasya murder case: Case registered against six for murder attackers seen in CCTV

जलेश्वर के सिर, पेट व पीठ में कुल 12 गोलियां लगी थीं। फायरिंग में उसके साथ मौजूद वार्ड नंबर-6 की जिपं सदस्य आकांक्षा सिंह के पति, चांदपुर निवासी व यूपी कॉलेज वाराणसी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अमृतेश सिंह उर्फ सबल भी घायल हो गए। उनके कमर में गोली लगी थी, अब वह खतरे से बाहर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed