अग्निपथ योजना को लेकर युवा पहले से ही उग्र विरोध करने को लेकर तैयारी में थे। घटना से संबंधित कई वीडियो वायरल हुए। जिसमें युवा डंडे और लाठी से लैस नजर आ रहे हैं। पुलिस के सामने भी वो जमकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। भारत मां के जयकारे लगाते हुए सार्वजनिक संपत्ति को जमकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि डीएम और एसपी की ओर से बयान जारी किया गया है कि उपद्रवियों को ज्यादा नुकसान करने से रोक दिया गया है।
Agneepath Protest: बलिया में बवाल की अनदेखी तस्वीरें...ट्रेन में आग लगाई, बसों पर पथराव
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 17 Jun 2022 07:33 PM IST
सार
Agneepath Scheme Protest in Ballia सेना भर्ती के लिए अग्निपथ योजना के विरोध में युवकों ने शुक्रवार को बलिया में उपद्रव किया। जगह-जगह पथराव किया। बसों के शीशे तोड़ दिए। राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के जनसंपर्क कार्यालय पर भी हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन