{"_id":"66dc0335451f07d22c0d3891","slug":"wolf-attack-in-bahraich-pack-of-wolf-was-seen-near-canal-bridge-in-khaira-bazar-2024-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wolf Attack: अब यहां दिखा भेड़ियों का झुंड... बहराइच शहर से सटे इलाके में दादा-पोते पर हमले से बढ़ी दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wolf Attack: अब यहां दिखा भेड़ियों का झुंड... बहराइच शहर से सटे इलाके में दादा-पोते पर हमले से बढ़ी दहशत
Sat, 07 Sep 2024 01:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:28 PM IST
विज्ञापन
Wolf Attack in bahraich
- फोटो : अमर उजाला
बहराइच जिले के बौंडी थाना इलाके के खैरा बाजार स्थित नहर पुल के पास शुक्रवार की शाम भेड़ियों का झुंड देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखा रहा कि नहर के पास गांव को जाने वाली सड़क पर सात से आठ भेड़ियों का झुंड गन्ने के खेत से निकल कर पहुंच जाता है। यह सड़क के किनारे काफी देर तक डटे रहे।
Wolf Attack
- फोटो : अमर उजाला
भेड़ियों से थोड़ी दूरी पर एक बाइक सवार बाइक खड़ी कर बैठा दिखाई दे रहा है। जबकि कुछ ग्रामीण अपनी भैंसों को चराते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। अमर उजाला ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इसके अलावा शाम को ही देहात इलाके में शहर से सटे ग्राम पंचायत सिसई हैदर में भी तीन भेड़ियों के देखे जाने की चर्चा जोरों पर रही। लोग अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर मकानों में कैद हो गए।
Wolf Attack
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले, भेड़िये ने बहराइच शहर से सटे यादवपुर गांव के मजरे लोधनपुर गांव में हमला बोला है। शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग और उनके पोते पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायलों की चीख-पुकार सुन भेड़िया भाग गया। बृहस्पतिवार की रात को भी भेड़िये ने हमला कर एक बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wolf Attack
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, डीएफओ का कहना है कि कुत्ते के हमले में यह तीनों लोग घायल हुए हैं। भेड़िये का हमला यहां नहीं हुआ है। मामले मौके पर पहुंचे अफसरों ने पूरे मामले की जानकारी ली है। शहर से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर देहात कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर स्थित यादवपुर के मजरे लोधनपुरव गांव में शुक्रवार को सुबह 9 बजे खेत में छिपे भेड़िये ने 60 वर्षीय कृपाराम व इनके चार वर्षीय पौत्र सत्यम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Wolf Attack
- फोटो : अमर उजाला
घायल कृपाराम ने बताया कि भेड़िये ने उनपर और उनके पौत्र पर अचानक हमला कर दिया। किसी तरह दोनों ने जान बचाई। दोनों घायलों को एम्बुलेंस से शहर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही एसडीएम महसी अखिलेश कुमार सिंह, बीडीओ तेजवापुर अनुष्का श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक तेजवापुर डा अभिषेक अग्निहोत्री, वन विभाग की टीम व कोतवाल देहात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।