{"_id":"66da77add8efa126b4081517","slug":"wolf-attack-in-bahraich-wolf-troubled-forest-department-officials-are-gasping-for-breath-see-photos-2024-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wolf Attack: भेड़ियों ने वन विभाग को छकाया... हांफ रहे जिम्मेदार, बकरी को बनाया निवाला; यहां हुआ कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wolf Attack: भेड़ियों ने वन विभाग को छकाया... हांफ रहे जिम्मेदार, बकरी को बनाया निवाला; यहां हुआ कैमरे में कैद
Fri, 06 Sep 2024 09:02 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 06 Sep 2024 09:02 AM IST
विज्ञापन
Wolf Attack
- फोटो : अमर उजाला
भेड़ियों की दहशत से महसी तहसील क्षेत्र के 50 से अधिक गांव के लोग सहमे हुए हैं। कार्रवाई के लिए सेक्टरवार टीमें तैनात की गई हैं। लेकिन भेड़िये लगातार उन्हें चकमा दे रहे हैं। बुधवार रात भेड़िये ने हरदी थाना क्षेत्र के पचदेवरी में बकरी को निवाला बना लिया। दो बकरियों को घायल भी किया।
गांव में देखा गया भेड़िया।
- फोटो : amar ujala
दहशत में ग्रामीण
भेड़िये के हमले के बाद से पूरा गांव दहशत में है। ग्रामीणों ने बताया कि भेड़िया कई बार देखा गया है। गनीमत रही कि भेड़िया ने रंजना या अन्य परिजनों पर हमला नहीं किया।
भेड़िये के हमले के बाद से पूरा गांव दहशत में है। ग्रामीणों ने बताया कि भेड़िया कई बार देखा गया है। गनीमत रही कि भेड़िया ने रंजना या अन्य परिजनों पर हमला नहीं किया।
Wolf Attack
- फोटो : अमर उजाला
मंगलपुरवा में कैमरे में कैद हुआ भेड़िया
हरदी थाना क्षेत्र के मंगलपुरवा गांव में मंगलवार को एक भेड़िया गन्ने के खेत के पास देखा गया। ग्रामीणों ने उसकी फोटो कैमरे में कैद करते हुए वन टीम को सूचना दी, लेकिन भेड़िया वनकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।

bahraich
- फोटो : amar ujala
सुबह सात बजे सर्च ऑपरेशन
पचदेवरी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह भी भेड़िया दिखा, जिसके बाद सुबह सात बजे वन व शूटिंग टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक सफलता नहीं मिली।
पचदेवरी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह भी भेड़िया दिखा, जिसके बाद सुबह सात बजे वन व शूटिंग टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
Wolf Attack
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टरवार शुरू हुआ अभियान, तीन डीएफओ बने नोडल
ऑपरेशन भेड़िया को सकुशल संपन्न करने के लिए महसी क्षेत्र को तीन सेक्टरों में बांट कर टीमें तैनात कर दी गईं हैं। प्रभावी कार्रवाई के लिए हर सेक्टर में डीएफओ स्तर के अधिकारी को नोडल बनाया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने टीम में लगे अधिकारियों के नंबर भी सार्वजनिक करते हुए डीएफओ कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया है।