फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दंगा-तनातनी-आगजनी: बहराइच बवाल की बिंदुवार इनसाइड स्टोरी, रामगोपाल संग हुई बर्बरता; भड़क उठी आग

Mon, 14 Oct 2024 06:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 14 Oct 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
Pointwise inside story of Bahraich riots in hindi
बहराइच हिंसा की पूरी इनसाइड स्टोरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल ने बड़ा रूप ले लिया है। रविवार रात शुरू हुआ बवाल सोमवार सुबह एक बार फिर से बहराइच में आगजनी और तोड़फोड़ की गई। कई दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की गई। बाइक के शोरूम और एक अस्पताल में आग लगा दी गई है। वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। दवाइयों को जला दिया गया है। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में भी हिंसा बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, चंदपैया और कबड़ियापुरवा गांव में भी आगजनी हुई है। कई घर जलाए गए हैं। वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया है। 



आइए जानते हैं बहराइच में भड़की हिंसा की पूरी कहानी बिंदुवार। अब तक जिले में हुए घटनाक्रम में क्या-क्या घट चुका है। हिंसा की शुरुआत से लेकर खबर लिखे जाने तक की पूरी कहानी। 

Pointwise inside story of Bahraich riots in hindi
दुर्गा विसर्जन के दौरान हुआ था हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।

शोभायात्रा में बज रहे डीजे से हुआ हंगामा
बहराइच में महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में गाने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे दुर्गा प्रतिमा खंडित होने पर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया तो दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल मिश्रा (24) को घर के अंदर घसीट ले गए और गोली मार दी। उसे बचाने पहुंचे राजन (28) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना का पूरे जिले में विरोध शुरू हो गया। विसर्जन कमेटी के लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाईवे पर चहलारी घाट पुल के पास जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया। बहराइच-लखनऊ हाईवे भी जाम कर दिया गया। 

Pointwise inside story of Bahraich riots in hindi
bahraich communal violence - फोटो : अमर उजाला

छतों से शुरू हुआ पथराव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महसी तहसील की प्रतिमा शांति पूर्वक विसर्जन के लिए जा रही थी। महराजगंज कस्बे में पहुंचने पर कस्बा निवासी सोनार अब्दुल हमीद अपने बेटे सबलू, सरफराज व फहीम के साथ मौके पर पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी। प्रतिमा के साथ चल रहे लोगों ने जब इसका विरोध किया तो छतों से पथराव शुरू कर दिया गया। इसके बाद विसर्जन रोक समिति सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमीद व उसके साथ मौजूद हजारों की भीड़ मौके पर पहुंची और उपद्रव शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pointwise inside story of Bahraich riots in hindi
बहराइच सांप्रदायिक हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।

रामगोपाल की मौत के बाद और भड़का गुस्सा
रामगोपाल की मौत से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। घटना के अगले दिन भी प्रदर्शन और हिंसक हो गया। बाइक के शोरूम में आग लगा दी गई। कारों को भी फूंका गया। लोग लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर गए। उधर, परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार करते रहे। हालांकि पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझाया तो वो मान गए। परिजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन
Pointwise inside story of Bahraich riots in hindi
बहराइच में सांप्रदायिक हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।

बर्बरता के बाद मारी गोली, 12 अन्य घायल
लोगों ने आरोप लगाया कि भगदड़ के दौरान दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल मिश्रा को घसीट कर घर में ले गए। वहां उसकी बर्बरता के साथ पिटाई करते हुए पैर के नाखून उखाड़ लिए और उसे गोलियां मार दीं। गंभीर रूप से घायल राजन सहित 12 लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed