फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wolf Attack: कछार और गन्ने के खेत के बीच छका रहे भेड़िये... पिछले साल से अब तक 80 से अधिक हमले; दहशत में लोग

Sun, 21 Sep 2025 10:18 AM IST
शाहरुख खान अतुल अवस्थी, अमर उजाला, बहराइच
अतुल अवस्थी, अमर उजाला, बहराइच Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Sep 2025 10:18 AM IST
सार

बहराइच के कछार और गन्ने के खेत के बीच भेड़िये वन विभाग को छका रहे हैं। पिछले वर्ष से अब तक 80 से अधिक हमले हुए हैं। हमलों में 14 की जान जा चुकी है। अब भी लोग दहशत में जी रहे हैं। भेड़िये 120 से अधिक मवेशियों को भी मार चुके हैं।

विज्ञापन
Bahraich Wolf Attack News Wolfes are eluding forest department between marshland and sugarcane
Wolf Attack - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच में बारिश और बाढ़ के बीच सरयू के कछार इलाके में भेड़ियों का हमला नहीं थम रहा। कछार के साथ ही गन्ने के खेत के बीच भेड़िये लगातार वन विभाग को छका रहे हैं। बीते डेढ़ वर्ष में 80 से अधिक हमलों में एक महिला और 13 मासूम बच्चों की जान जा चुकी है। 120 मवेशी भी इनके शिकार बने हैं। अपनों को खोने के बाद परिजन बिलख रहे हैं और पिंजरा लगाने के बाद भी वन विभाग के हाथ खाली हैं।


फखरपुर, कैसरगंज और महसी का सरयू कछार आदमखोर भेड़ियों के हमलों से दहल उठा है। शनिवार को रक्षाराम यादव का पुत्र अंकेश मां की गोद में दूध पी रहा था।
 
Bahraich Wolf Attack News Wolfes are eluding forest department between marshland and sugarcane
गंदूझाला में लाठी-डंडा लेकर बच्चे की तलाश करते ग्रामीण - फोटो : ग्रामीण
बच्चे को लेकर पास की झाड़ियों में गायब
अचानक आए वन्यजीव ने उसे मां की गोद से झपट्टा मारकर जबड़े में दबोच लिया। मां जब तक शोर मचाती, तब तक वह बच्चे को लेकर पास की झाड़ियों में गायब हो गया।
Bahraich Wolf Attack News Wolfes are eluding forest department between marshland and sugarcane
भेड़िये का फाइल फोटो - फोटो : Freepik
जिले में भेड़ियों के 80 से अधिक हमले
बिलखते हुए मां ने कहा कि हमला भेड़िये ने किया। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने तेंदुए को देखा है। वन विभाग अभी तक पक्के तौर पर कुछ कह नहीं पा रहा है। 10 मार्च 2024 से अब तक जिले में भेड़ियों के 80 से अधिक हमले हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bahraich Wolf Attack News Wolfes are eluding forest department between marshland and sugarcane
भेड़िये का फाइल फोटो - फोटो : Freepik
इनमें एक महिला और 13 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस वर्ष जून से अब तक चार मासूम भेड़िये के शिकार बन चुके हैं। पिछले वर्ष भी भेड़िये ने आठ बच्चों और एक अधेड़ महिला को मार डाला था। तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद भेड़ियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चला था।
विज्ञापन
Bahraich Wolf Attack News Wolfes are eluding forest department between marshland and sugarcane
भेड़िये का फाइल फोटो - फोटो : Freepik
वन विभाग ने लगाया पूरा जोर
डीएफओ राम सिंह यादव का कहना है कि सरयू कछार घनी झाड़ियों और गन्ने के खेतों से घिरा हुआ है। यही वजह है कि वन्यजीवों को छिपने और अचानक हमला करने का मौका मिल जाता है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed