{"_id":"670f1f760d66cde58f024081","slug":"bahraich-violence-when-sp-stood-on-front-amidst-chaos-rioters-came-on-back-foot-2024-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहराइच कांड: तोड़फोड़...आगजनी-हिंसा और अराजकता; बवाल के बीच रातभर मोर्चे पर रहीं एसपी तो बैकफुट पर आए उपद्रवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच कांड: तोड़फोड़...आगजनी-हिंसा और अराजकता; बवाल के बीच रातभर मोर्चे पर रहीं एसपी तो बैकफुट पर आए उपद्रवी
Wed, 16 Oct 2024 12:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:53 PM IST
विज्ञापन
Bahraich Violence
- फोटो : अमर उजाला
बवाल। तोड़फोड़। आगजनी। हिंसा...। हर तरफ अराजकता। रविवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा पर पथराव और रामगोपाल मिश्रा की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ का गुस्सा देख पुलिस जवान बैकफुट पर आ गए। इस विकट हालात में एसपी वृंदा शुक्ला ने हेलमेट लगाया। बॉडी प्रोटेक्टर पहना। एलबो व केन शील्ड धारण कर लाठी हाथ में थम डट गईं अग्रिम मोर्चे पर। कमांडर का यह हौसला देख पूरी टीम उत्साहित हुई और फिर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया। सोमवार को भी वह पूरे दिन प्रभावित महसी तहसील क्षेत्र में सक्रिय रहीं। पुलिस व पीएसी के साथ गश्त भी कीं।
Bahraich Violence
- फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम से देर रात तक उपद्रव होता रहा। देखते ही देखते पूरा जिला हिंसा की चपेट में आ गया। सोमवार को भी आगजनी और प्रदर्शन होता रहा। इस दौरान भी एसपी ने हालात को नियंत्रित किया और आला अधिकारियों को भी रिपोर्ट देती रहीं। परिणाम रहा कि दोपहर बाद रामगोपाल मिश्रा का अंतिम संस्कार कराया और फिर धीरे-धीरे पूरे जिले में स्थिति सामान्य करने के लिए टीमों को सक्रिय किया।
बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला
- फोटो : एएनआई
एलआईयू की रिपोर्ट पर सोमवार पूरी रात कार्रवाई में जुटी रहीं। ऐसे में मंगलवार सुबह भय के काले बादल छंटे और लोग घरों से बाहर निकले। दुकानें खुलीं। जनजीवन पटरी पर लौटने लगा। इस दिन भी वृंदा प्रभावित क्षेत्र में सक्रिय रहीं। शाम होते-होते सब कुछ सामान्य होने लगा। पीड़ितों से मिल हर संभव मदद का भरोसा देती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
पीड़ित परिवार ने भी कार्रवाई को सराहा
शोभायात्रा के दौरान मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिजनों ने मंगलवार को सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया। बताया कि एसपी की त्वरित कार्रवाई से हालात नियंत्रित हुए। अगर वह जरा भी चूक करतीं तो हिंसा की यह आग बहराइच से निकलकर श्रावस्ती, सीतापुर, बलरामपुर और गोंडा तक में फैल सकती थी। ऐसे में एसपी ने विवेक से काम लेते हुए जनपद बहराइच के साथ पूरे देवीपाटन मंडल को भीषण दंगे से बचा लिया।

दो दिन बाद बहराइच शांत, तनाव भी
हिंसा की आग में दो दिन धधकने के बाद बहराइच में मंगलवार को तीसरे दिन पूरी तरह शांति रही। हालांकि, लोगों में दहशत और तनाव कायम है। पूरे नगर में पुलिस और पीएसी मुस्तैद रही। अधिकारी गश्त करते रहे।
दोपहर बाद दुकानें भी खुलीं। इस बीच एहतियातन इंटरनेट सेवा बाधित रखी गई है। देर शाम रामगोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई, रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर पर 35 छर्रे लगे थे। धारदार हथियार से वार कर करंट भी लगाया गया था। इससे शॉक एंड हेमरेज से उनकी मौत हो गई थी।