बागपत में पाली गांव के छह दोस्तों ने अचानक पार्टी करने का प्लान बनाया। इसके बाद वे पार्टी करने के लिए यमुना नदी पर पहुंच गए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि मौत उनको खींचकर ले जा रही है।पार्टी के दौरान वे नदी में नहाने लगे और सभी नदी में डूब गए। चार युवकों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और शोर मचा दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग यमुना किनारे पर पहुंच गए। वहीं हादसे में सुमित और अक्षय की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम पसर गया और घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
मौत का खौफनाक मंजर: पार्टी करने गए थे छह दोस्त, हुआ ये दर्दनाक हादसा, गांव में नहीं जले चूल्हे, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 01 Mar 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन