फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस का पक्षी प्रेम : बागपत के ट्रैफिक पुलिसकर्मी सतवीर के घर दिन भर चहकती हैं खूबसूरत चिड़ियां, खुद करते हैं दाना-पानी

Tue, 25 May 2021 07:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 May 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Satveer from Baghpat is also conserving birds along with traffic control
ट्रैफिक पुलिस में तैनात सतवीर चिड़ियों के साथ सतवीर - फोटो : amar ujala

विलुप्त हो रहे पक्षियों के संरक्षण के लिए सतवीर सिंह ने अपने घर को उनका आशियाना बना लिया है। ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत सतवीर सिंह यातायात नियंत्रण के साथ ही यह सामाजिक कर्तव्य भी बखूबी निभा रहे हैं। मूलरूप से बुलंदशहर निवासी सतवीर सिंह फिलहाल बागपत के देशराज मोहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं। इस घर में ही उन्होंने पक्षियों के लिए कई आशियाने बना दिए हैं।


 

Satveer from Baghpat is also conserving birds along with traffic control
birds - फोटो : amar ujala

प्रतिदिन सुबह से शाम तक उनका घर गौरेया, मुनिया, बुलबुल, गोगाई, मैना आदि रंगबिरंगी चिड़ियों की चहचहाट से गूंजता रहता है। बाहरी क्षेत्र से सुबह से शाम तक सैकड़ों की तादाद में पक्षी आते हैं। वह प्लास्टिक की बोतलों से बने फीडर में चिड़ियों के लिए मीठा पानी व दाना रखते हैं।

Satveer from Baghpat is also conserving birds along with traffic control
birds - फोटो : amar ujala

सुबह करीब 6 बजे से शाम होने तक  चिड़ियां यहां दाना चुगतीं और मीठा पानी पीती हैं। रंगबिरंगी चिड़ियों को देखकर आसपास के लोग भी सतवीर के इस कार्य की सराहना करते हैं। सतवीर अन्य लोगों को पक्षियों के संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Satveer from Baghpat is also conserving birds along with traffic control
plants - फोटो : amar ujala

पौधे रखने का भी रखते हैं शौक
सतवीर सिंह ने कोरोना महामारी को देखते हुए घर में ऐसे पौधे लगा रखे हैं जो रात में भी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण देश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए लोगों को घरों में पौधे लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। जिससे आने वाले समय में वातावरण शुद्ध रहेगा और पर्याप्त ऑक्सीजन भी मिलेगी।

पौधों पर पक्षियों को रहने के लिए घर भी होगा। उन्होंने घर में स्नेक प्लांट, एकमुखी रूद्राक्ष, आवमल, गुड़हल, पीला व काला धतूरा, कल्पवृक्ष, मनी ट्री प्लांट, रजनीगंधा, सीता अशोक, करी पत्ता, लक्की बेंबू प्लांट, सफेद तुलसी, स्पाइडर प्लांट आदि लगा रखे हैं। 

विज्ञापन
Satveer from Baghpat is also conserving birds along with traffic control
ट्रैफिक पुलिस में तैनात सतवीर चिड़ियों के साथ सतवीर - फोटो : amar ujala

सतवीर से प्रेरणा लें अन्य लोग : शर्मा
वन क्षेत्राधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी सवतीर का कार्य सराहनीय है। उससे प्रेरणा लेकर अन्य लोगों को भी घरों में पक्षियों के लिए घोंसले बनाना चाहिए। जिससे विलुप्त हो रही गौरेया व अन्य पक्षियों को बचाया जा सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed