बागपत जिले के खेकड़ा गांव के 25 वर्षीय भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव ने अपनी पहली ही विश्व चैंपियनशिप में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी। करीब 100 किलो वजन और छह फुट पांच इंच लंबे सचिन ने न सिर्फ अपने आदर्श नीरज चोपड़ा को पछाड़ा बल्कि पेरिस ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम और डाइमंड लीग विजेता जूलियन वेबर को भी पीछे छोड़ दिया।
जैवलिन की नई उम्मीद सचिन यादव: चोटों और मुश्किलों के बावजूद बागपत का बेटा बना भाला फेंक का सितारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:37 PM IST
सार
बागपत के खेकड़ा निवासी जेवलिन थ्रोअर सचिन यादव की कहानी संघर्ष और जज्बे की मिसाल है। चोटों और तकनीकी चुनौतियों से जूझने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 84.39 मीटर थ्रो कर नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन