बागपत जनपद के मुगलपुरा मोहल्ला में खुद से तीन साल बड़ी बहन रीना की हत्या करके कोतवाली पहुंचे सादिक (19) ने अभी चार-पांच हत्या ओर करने की धमकी दे डाली। उसके निशाने पर कौन-कौन हैं, इसका ही पुलिस पता लगाने में जुटी है। यह बताया जा रहा है कि उसने कोई नशीला पदार्थ खाया हुआ था। जिससे वह हवालात में आराम से सो गया और पुलिस उसके नशा कम होने का इंतजार करती रही। आज उससे पूछताछ की जाएगी।
2 of 6
बहन की हत्या, रीना हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
नई बस्ती मोहल्ला मुगलपुरा में रहने वाले हारून के चार बेटे और चार बेटी हैं, जिसमें रीना तीसरे नंबर और सादिक पांचवे नंबर का है। बताया कि सादिक चोरी की घटनाओं में शामिल रहने के कारण कई बार जेल जा चुका है। वह दो दिन पहले करनाल जेल से जमानत पर बाहर आया तो अपनी बहन को ससुराल जाने के लिए कहा। बहन ने ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया।
3 of 6
बहन की हत्या, रीना हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद से ही सादिक अपनी बड़ी बहन रीना से नाराज हो गया था। इसके अलावा सादिक ने रीना को फोन पर बातचीत करने को लेकर भी टोका था। वह उससे कहता था कि जब ससुराल वालों से समझौता हो चुका है तो वहां वापस क्यों नहीं जाती है?
4 of 6
बहन की हत्या, रीना हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
मैंने अपनी बहन की हत्या कर दी, सुनते ही चौंक गए पुलिस वाले
कोतवाली में पहुंचे मुगलपुरा मोहल्ला के सादिक ने जैसे ही पुलिस वालों के सामने कहा कि मैंने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी तो पुलिस वाले चौंक गए। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने सादिक को हिरासत में लेकर मोहल्ला मुगलपुरा में घटना की सच्चाई का पता किया।
5 of 6
बहन की हत्या, रीना हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के साथ घर गए सादिक को परिजनों ने पीटा
हत्या के बाद आरोपी सादिक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। कोतवाली पहुंचे हत्यारोपी सादिक को लेकर पुलिस वापस उसके घर पहुंची। जहां शव के आसपास खड़े परिजन सादिक पर टूट पड़े। जहां पिता हारून और अन्य लोगों ने सादिक की पिटाई कर दी। वहां हंगामा बढ़ गया, जिसके बाद पुलिसकर्मी सादिक को बचाकर मकान से बाहर लाए।