Gurmeet Ram Rahim Parole: एक बार फिर से डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बरनावा आश्रम में एंट्री हो चुकी है। बताया गया कि आज सुबह ही गुरमीत राम रहीम परिवार के सदस्यों और हनीप्रीत के साथ बरनावा आश्रम पहुंचा है।
बागपत पुलिस के अनुसार डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिल गई है। वहीं अनुयायियों ने डेरा प्रमुख के आने को लेकर आश्रम में पहले से ही तैयारियां कर ली थीं। बताया जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम के साथ परिवार के सदस्य और हनीप्रीत भी साथ आई हैं।
2 of 5
गुरमीत राम रहीम।
- फोटो : amar ujala
आश्रम पहुंचते ही लाइव हुआ गुरमीत राम रहीम
खास बात यह है कि बरनावा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचते ही डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह लाइव हो गया। उसने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने अनुयायियों को संदेश दिया है। सोशल मीडिया के जरिए उसने सभी अनुयायियों को बधाई दी और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उसने अपने अनुयायियों से कहा कि किसी भी तरह की भगदड़ नहीं करनी है।
3 of 5
बागपत पहुंचा गुरमीत राम रहीम।
- फोटो : amar ujala
दूसरी बार मिली पैरोल
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म और हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। इससे पहले भी गुरमीत राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली थी। बताया गया कि गुरमीत राम रहीम 17 जून को 30 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम आया था। पैरोल खत्म होने के बाद उसे 18 जुलाई को सुनारिया जेल ले जाया गया था।
4 of 5
बरनावा आश्रम।
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, राम रहीम ने दोबारा से 40 दिन की पैरोल मांगी थी। बागपत पुलिस और प्रशासन ने राम रहीम के बरनावा आश्रम में रहने पर कोई आपत्ति नहीं जताते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी दी थी। जिसके बाद उसकी 40 दिन की पैरोल मंजूर हो गई। शुक्रवार को ही उसकी पैरोल मंजूर हुई है।
5 of 5
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज का छह नवंबर को आश्रम में जन्मोत्सव पर बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। उधर, सीओ डीके शर्मा ने कहा कि गुरमीत राम रहीम बरनावा आश्रम में आने पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात है। आश्रम में लोगों की भीड़ भी नहीं जुटने दी जाएगी।