उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल हुए वीडियो में आइंस्टीन लुक वाला व्यक्ति पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह व्यक्ति कौन है। आइए आपको आगे बताते हैं कि आइंस्टीन के हेयरस्टाइल जैसा लुक रखने वाला यह व्यक्ति कौन है।
बड़ौत थाना क्षेत्र के मेन बाजार में सोमवार को दो चाट विक्रेताओं और कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे व सरिये चले थे। इसमें कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
2 of 6
बागपत: मारपीट का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आइंस्टीन की तरह दिखने वाला यह हरेंद्र मूल रूप से बलिया का रहने वाला है। हरेंद्र नगर की रामबाग कॉलोनी में पिछले 40 वर्षों से रह रहा है। अतिथि भवन के पास इनकी चाट की दुकान है।
3 of 6
वायरल हुए आइंस्टाइन लुक वाले विक्रेता
- फोटो : ANI
हरेंद्र पुत्र वीर बहादुर ने बताया कि वे पांच भाई हैं। जिनमें से एक भाई चंद्रमल नगर के एक डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं, जबकि उसका भाई जितेंद्र बलिया में कपड़े की दुकान करते हैं। इसके अलावा ये तीन भाई हरेंद्र, पूर्णमासी और शिवजी बड़ौत में चाट की दुकान करते हैं।
4 of 6
लड़ाई के बाद हवालात में बंद चाट विक्रेता और उनके साथी
- फोटो : ANI
बताया गया कि हरेंद्र साईं राम की पूजा करता है। वह दो साल में एक बार बाल कटवाता है। हरेन्द्र से पूछा गया कि क्या तुम बाल भी बेचते हो, तो उसने मना कर दिया।
5 of 6
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फनी मीम्स
- फोटो : अमर उजाला
ये था पूरा मामला
बागपत जनपद में बड़ौत थाना क्षेत्र के मेन बाजार में ग्राहक को लेकर दो चाट विक्रेताओं और उनके कर्मचारियों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व सरिये से हमला बोल दिया। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर, दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि घटना को कवर कर रहे एक मीडियाकर्मी की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी और उसके साथ हाथापाई करने की कोशिश भी की।