फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baghpat: बेटी को मारते वक्त नहीं पसीजा पिता का कलेजा, दी थी दर्दनाक मौत, पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को भेजा जेल

Sat, 04 Mar 2023 06:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Mar 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Baghpat Crime News: Police has sent the home guard father to jail in the murder of daughter Zia
लड़की का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में रटौल क्षेत्र के पांची गांव में बेटी की हत्या करने वाले होमगार्ड पिता को जेल भेज दिया गया है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में मृतक लड़की के शव का अंतिम संस्कार किया गया।



बेटी को लाड-प्यार से पाला, अब मार डाला
रटौल क्षेत्र के पांची गांव निवासी होमगार्ड प्रमोद ने अपनी बेटी जिया को बड़े लाड-प्यार से पाला, लेकिन उसकी एक गलती पर ही मौत के घाट उतार दिया। सभी के मन में यही सवाल है कि जिस बेटी को आंखों के सामने बड़ा होते देखा, आखिर उसे मारते वक्त पिता का कलेजा क्यों नहीं पसीजा।

Baghpat Crime News: Police has sent the home guard father to jail in the murder of daughter Zia
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

जिया की हत्या से दहशत
जिया की हत्या से आसपास के लोगों में भी दहशत फैली है। हर किसी की जुबां पर यह है कि आखिर प्रमोद ने बेटी की एक गलती पर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई कह रहा है कि बेटी को समझाया जा सकता था तो कोई कह कहा है कि डांट कर भी समझाया जा सकता है। लेकिन बेटी की जान ले ली, यह पूरी तरह गलत है।

Baghpat Crime News: Police has sent the home guard father to jail in the murder of daughter Zia
हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला

गला दबाकर की बेटी की हत्या
होमगार्ड पिता ने अपनी नाबालिग बेटी जिया की 23 फरवरी को दबाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद गाड़ी में शव डालकर हिंडन नदी में फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Crime News: Police has sent the home guard father to jail in the murder of daughter Zia
बागपत हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला

ऐसे खुला मामला
इस मामले में अज्ञात व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर नाबालिग को बरामद करने की मांग की थी। उधर, मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो जांच शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Baghpat Crime News: Police has sent the home guard father to jail in the murder of daughter Zia
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस ने होमगार्ड प्रमोद को हिरासत में लेकर मृतक लड़की का शव हिंडन नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में लड़की के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed