{"_id":"602b6a198ebc3ee93c6a4f1e","slug":"police-encounter-in-azamgarh-one-criminal-injured-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा इनामी बदमाश, पैर में गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा इनामी बदमाश, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस ने पकड़ा बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाश के एक पैर में भी गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाश 25000 का इनामी है। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 5
घायल बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की घटना जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र की है। इसमें बिलरियागंज और दीदारगंज पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। गिरफ्त में आया इनामी बदमाश एटीएम क्लोनर है। डी-71 गैंग का लीडर बताया गया है। बदमाश का नाम नवीन गौतम बताया जा रहा है। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। इसके पास से पुलिस ने मोटरसाइकल, तमंचा व कारतूस तथा पांच एटीएम कार्ड व रुपया बरामद किया है।
3 of 5
पुलिस के अनुसार, दीदारगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह बैरकडीह नेवादा मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान हुब्बीगंज की तरफ से आती मोटरसाईकिल को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वो भागने लगा। सूचना पर थानाध्यक्ष बिलरियागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने भी अंबारी से शाहगंज बैरकडीह मार्ग पर घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खुद को घिरता हुआ देखकर एक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जबाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
5 of 5
पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम नवीन गौतम पुत्र सोचन निवासी भादो थाना दीदारगंज बताया। कब्जे से पांचएटीएम कार्ड, 1230 रुपया और एक तंमचा बरामद हुआ है। मोटरसाईकिल भी बरामद हुई है। आरोपी के ऊपर 15 मुकदमे दर्ज हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।