फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या कांड: बड़ा खुलासा... कत्ल के बाद दूर तक घसीटी लाश, निजी अंगों को किया क्षतिग्रस्त; कातिलों का कबूलनामा

Tue, 04 Feb 2025 11:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Feb 2025 11:18 AM IST
सार

अयोध्या में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने हत्या के बाद युवती के शव को दूर तक घसीटा था। निजी अंगों को क्षतिग्रस्त किया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Ayodhya Murder Case Big reveal girl body was dragged for a long distance after murder
Ayodhya Murder Case - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या कोतवाली इलाके में रहने वाली युवती की हत्या उसके गांव के ही तीन लोगों ने नशे की हालत में की थी। हत्या के बाद पहले शव छिपाने की कोशिश की। बाद में शव को काफी दूर तक घसीटा। निजी अंगों को क्षतिग्रस्त किया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया है।


सोमवार की सुबह प्रेसवार्ता में एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति की 22 वर्षीय पुत्री बृहस्पतिवार की रात लापता हो गई थी। शुक्रवार उसके कपड़े व खून के धब्बे अलग-अलग जगहों से मिले थे।
Ayodhya Murder Case Big reveal girl body was dragged for a long distance after murder
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को उसका शव गांव के बाहर स्थित एक सूखी नहर में मिला था। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही थी। छानबीन के दौरान गांव के ही दिग्विजय सिंह, विजय साहू और हरीराम कोरी का नाम प्रकाश में आया। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म स्वीकार किया। 
Ayodhya Murder Case Big reveal girl body was dragged for a long distance after murder
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
आईटीआई कॉलेज का चौकीदार है मुख्य आरोपी
सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी दिग्विजय सिंह निजी आईटीआई कॉलेज का चौकीदार भी है। वह पहले से युवती के घर आता-जाता था। कुछ दिन पहले युवती के भाई ने उसे घर आने से रोका था। इसी बात से वह उसके परिवार से खुन्नस रखता था। बृहस्पतिवार रात दिग्विजय अन्य दो आरोपियों के साथ शराब पी थी। इसी दौरान युवती भागवत कथा में शामिल होने आई तो उनकी नजर उस पर पड़ी। वहां से लौटते समय उन्होंने युवती को दबोच लिया और खेत-खलिहान के रास्ते घटनास्थल पर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Murder Case Big reveal girl body was dragged for a long distance after murder
मृतका के घर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
बाथरूम में फैला था खून ही खून
वहां तीनों ने मिलकर युवती की जमकर पिटाई की। मरणासन्न हालत में लाकर उससे दुष्कर्म का प्रयास भी किया। असफल हुए तो उसके निजी अंगों पर हमला कर दिया। अत्यधिक रक्तस्राव होने पर उसे आईटीआई कॉलेज में बने बाथरूम में लाया और बालू के ढेर पर रख दिया।
विज्ञापन
Ayodhya Murder Case Big reveal girl body was dragged for a long distance after murder
मृतका के घर पर पहुंचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल - फोटो : संगठन
निजी अंगों पर गहरे घाव होने से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा जो बाथरूम में फैला था। लगभग छह घंटे तक शव बाथरूम में रखने के बाद तीनों मिलकर उसे नाले की तरफ ले गए और घटना को दूसरा रूप देने के लिए सूखे नाले में फेंककर हाथ-पैर बांध दिया। इस दौरान उसे काफी दूर तक घसीटा गया, जिससे उसके शरीर पर कई गहरे जख्म बन गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed