फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya: वसंत पंचमी पर सोने के मुकुट से सजे रामलला, धारण की पीतांबरी... ट्रस्ट ने जारी की नई तस्वीरें

Mon, 03 Feb 2025 07:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Feb 2025 07:15 PM IST
सार

अयोध्या की सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी व रामलला को अबीर गुलाल अर्पित किया गया। गर्भगृह में पुजारियों ने अबीर गुलाल उड़ाकर रंगोत्सव का आगाज किया। इस मौके पर लाखों श्रद्धालु उमड़ पड़े।

विज्ञापन
new pics of ramlala temple of ayodhya.
- फोटो : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

श्रीरामचंद्र कृपालु भजु मन हरण भव भय दारुणम। नवकंजलोचन, कंज मुख कर कंज पद कंजारुणम। कंदर्प अगणित अमित छबि, नवनील नीरद सुंदरम। पटपीत मानहु तड़ित रुचि-शुचि नौमि जनक सुतावरम। सिर मुकुट कुंडल तिलक चारु उदार अंग विभूषणम...। वसंत पंचमी पर रामलला की इस स्तुति के साथ रामलला की दिव्य छवि का दर्शन कर श्रद्धालु मुग्ध होते रहे। पीतांबरी धारण कर सोने के मुकुट से सजे रामलला भक्तों को मोहित कर रहे थे।



देर शाम तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके थे।वसंत पंचमी पर सोमवार को रामलला ने पीतांबरी धारण किया। हालांकि दिन के क्रम में उन्हें सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए था लेकिन वसंत के कारण तीर्थ क्षेत्र की ओर से तैयार कराया गया विशेष पीत वस्त्र उन्हें धारण कराया गया। वसंत के साथ ही रामनगरी में रंगोत्सव का भी आगाज हो गया है इसलिए रामलला को अबीर-गुलाल भी अर्पित किया गया। प्रसाद स्वरूप राममंदिर के अर्चकों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाया।

new pics of ramlala temple of ayodhya.
- फोटो : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

पुजारी अशोक उपाध्याय ने बताया कि चूंकि वसंत पंचमी का परिधान पीला रंग है, इसलिए रामलला को सोने-चांदी के तारों से जड़ित पीले वस्त्र पहनाए गए। पूड़ी, सब्जी, खीर, हलवा, पकौड़ी, फल व मिष्ठान का विशेष भोग भी अर्पित किया गया। बताया कि वसंत पंचमी के दिन से ही रामलला को अबीर-गुलाल अर्पित करने का क्रम प्रारंभ कर दिया गया है। अब होली तक रामलला की नित्य सेवा के क्रम में उन्हें अबीर-गुलाल भी अर्पित किया जाएगा।

new pics of ramlala temple of ayodhya.
- फोटो : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

मंदिर सनातन के कीर्तिस्तंभ से कम नहीं
दिल्ली से आए अनिल बजाज व रीता बजाज भी रामलला के दर्शन कर मोहित थे। बोले कि दिव्य छवि के दर्शन एक घंटे से अधिक समय तक हुए। दर्शन के लिए पंक्ति में लगने के बाद से ही एलईडी में उनकी छवि दिख रही थी, उसको निहारते-निहारते कब गर्भगृह के पास पहुंच गए, पता ही नहीं चला। राम मंदिर सनातन के कीर्तिस्तंभ से कम नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
new pics of ramlala temple of ayodhya.
- फोटो : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

गुलाल का तिलक मन मोह रहा
रामलला के दर्शन कर लौट रहीं सुल्तानपुर की शिखा पाठक मीरा का भजन पायोजी मैंने राम रतन धन पायो...गुनगुना रहीं थी। बोलीं कि आज रामलला कितने सुंदर लग रहे हैं। उनके गालों पर गुलाल का तिलक मन मोह रहा है। कहा कि भीड़ के चलते दर्शन में थोड़ी समस्या हुई लेकिन रामजी की भव्य छवि देखकर मन तृप्त हो गया।

विज्ञापन
new pics of ramlala temple of ayodhya.
- फोटो : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
उदया तिथि की मान्यता के चलते सोमवार को भी श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई। अयोध्या के मठ मंदिरों में भी वसंत पंचमी का त्यौहार मनाया गया। सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी व रामलला को अबीर गुलाल अर्पित किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed