{"_id":"60182159b3e24b51d4295a01","slug":"up-lover-and-girlfriends-wanted-to-get-married-parents-decide-the-relationship-elsewhere-both-hanged","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी करना चाहते थे प्रेमी-प्रेमिका, परिजनों ने कहीं और तय कर दिया रिश्ता, दोनों ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी करना चाहते थे प्रेमी-प्रेमिका, परिजनों ने कहीं और तय कर दिया रिश्ता, दोनों ने फांसी लगा दी जान
Mon, 01 Feb 2021 09:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 01 Feb 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के बिझलपुर गांव में सोमवार सुबह पेड़ से प्रेमी का शव लटका देख घर लौटी उसकी प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Trending Videos
इसी पेड़ पर दोनों ने लगाई थी फांसी
- फोटो : amar ujala
बिझलपुर निवासी शिवभान उर्फ धर्मेंद्र निषाद (20) पुत्र शिवराज का प्रेम प्रसंग गांव निवासी आशमा (18) पुत्री शोबरन निषाद से चल रहा था। शोबरन ने बताया कि दो मई को बेटी आशमा की शादी पिलखुमा की मड़ैया निवासी युवक से होनी थी।
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
वहीं शिवराज ने बताया कि बेटे धर्मेंद्र को भी सोमवार को इटावा के लखना से लड़की वाले देखने आने वाले थे। दोनों परिवारों के घर कुछ दूर हैं। धर्मेंद्र सुबह साढ़े छह बजे शौच के लिए गया था। करीब आठ बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि देवस्थान मयकाशुर बाबा के पास नीम के पेड़ से तौलिया के सहारे धर्मेंद्र का शव लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक प्रेमी जोड़ा
- फोटो : amar ujala
इस पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्रेमी के फांसी लगाने की सूचना पर आशमा घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद घर आकर उसने पिता की तौलिया से पंखे के कुंडे से लटककर जान दे दी। सूचना पर सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पांडेय और एसओ ललित कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घर में थी छोले पूड़ी बनने की तैयारी
- फोटो : amar ujala
फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए। एएसपी शिष्य पाल का कहना है कि प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। मौके से हत्या का कोई साक्ष्य नहीं मिला। पोस्टमार्टम पैनल में होगा। इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी।