नौगांवा सादात क्षेत्र के शनिवार सुबह कुतुबपुर हमीदपुर गांव में ऐसा हड़कंप मचा जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर अचानक मादा तेंदुआ टूट पड़ी। देखते ही देखते छह लोगों को घायल कर दिया गया। तेंदुए के हमले से पूरा गांव में सनसनी मच गई। तेंदुआ आया… तेंदुआ आया की चीखों के साथ सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर गन्ने के खेत की ओर दौड़े। छह घंटे की खतरनाक घेरेबंदी के बाद आखिरकार भीड़ ने तेंदुए को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
छह घंटे गांव में दहशत: खेत से निकला खूनी शिकारी, चारों तरफ चीख-पुकार... भगदड़ और फिर खत्म हुआ तेंदुए का सफर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 07 Jun 2025 07:37 PM IST
सार
नौगांवा सादात के कुतुबपुर हमीदपुर गांव में मादा तेंदुआ ने खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से लैस होकर गन्ने के खेत में तेंदुए की घेराबंदी कर दी। छह घंटे तक चले दहशत भरे पल के दाैरान ग्रामीणों ने तेंदुए को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन