फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेठी में खून की होली: रंग लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, दो की मौत, छह घायल

Fri, 18 Mar 2022 04:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी)। Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Mar 2022 04:59 PM IST
विज्ञापन
murder in amethi on holi Two killed six injured in dispute
murder in amethi - फोटो : अमर उजाला

होली के दिन रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। मारपीट थमने के बाद सभी घायलों को पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। सीएचसी में दोनों पक्ष के एक-एक लोगों को मृत घोषित करते हुए गंभीर रूप से घायल दो को तो जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर उपजे भीषण आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में फोर्स गांव में लगाई गई है। डीएम और एसपी भी गांव में मौजूद हैं।

murder in amethi on holi Two killed six injured in dispute
murder in amethi - फोटो : अमर उजाला

जिले के जामो थाना क्षेत्र के रेवड़ापुर मजरे बाबूपुर गांव में शुक्रवार दोपहर टोलियों में लोग होली खेल रहे थे। इसी दौरान रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंडों से मारपीट शुरू हो गई। करीब आधा घंटा तक चली मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां एक पक्ष के अखंड प्रताप सिंह (38) तथा दूसरे पक्ष के शिवराज पासी (42) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

murder in amethi on holi Two killed six injured in dispute
murder in amethi - फोटो : अमर उजाला

वहीं पहले पक्ष के मृत अखंड के भाई जगन्नाथ सिंह व देवबहादुर सिंह को डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष के मृत शिवराज की पत्नी राजकुमारी व पुत्र सर्वेश व प्रमोद और शिवानी पुत्री देवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
murder in amethi on holi Two killed six injured in dispute
murder in amethi - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल से राजकुमारी व सर्वेश की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रंग लगाने को लेकर हुई मारपीट से गांव में तनाव है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

विज्ञापन
murder in amethi on holi Two killed six injured in dispute
murder in amethi - फोटो : अमर उजाला

डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी दिनेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। दोनों अफसरों ने थानाध्यक्ष जामो को मामले में कड़ी कारवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed