फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: चार दिन से मोर्चरी में गासिया की लाश, परिवार ने इसलिए नहीं किया दफन; मां और 4 बच्चों की हत्या में नया मोड़

Wed, 06 May 2026 08:30 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 06 May 2026 08:30 AM IST
सार

पति के इंतजार में गासिया के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। गासिया का शव चार दिन से मोर्चरी में है। गासिया के पति नियाज के इन्कार करने के कारण परिजन शव लेने से साफ इन्कार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Ambedkarnagar Mass Murder Case Gasia cremation was not performed while awaiting her husband
ambedkarnagar murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अंबेडकरनगर के अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में एक मई की रात हुई मां और चार बच्चों की हत्या के बाद गासिया खातून का शव चार दिन बीतने के बाद भी सुपुर्द-ए-खाक नहीं किया जा सका। पति नियाज अहमद के सऊदी अरब से वापसी में देरी के कारण पुलिस ने एक बार फिर परिवार के लोगों से संपर्क कर शव की सुपुर्दगी लेने की अपील की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। हालांकि नियाज अहमद वतन लौट आया है। उसकी फ्लाइट लखनऊ में उतर गई है। अब नियाज यहां से सीधे पहले वो गांव जाएगा। इसके बाद शव की सुपुर्दगी लेने पोस्टमार्टम हाउस। गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।


महरुआ के कसड़ा निवासी नियाज अहमद का परिवार मुरादाबाद मोहल्ले में रहता था। दो मई की दोपहर करीब तीन बजे नियाज के पुत्र शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया के खून से लथपथ शव घर में मिले थे और पत्नी गासिया खातून गायब थीं। तीन मई की शाम घर से करीब 100 मीटर दूर नाले में महिला का शव मिला जिसके बाद पूरी कहानी ही पलट गई थी।
Ambedkarnagar Mass Murder Case Gasia cremation was not performed while awaiting her husband
आरोपी गासिया खातून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सबूतों के आधार पर आमिर निवासी मीरानपुर की तलाश शुरू की थी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अकबरपुर के सुड़ारी अफजलपुर गांव के पास मुठभेड़ के दौरान आमिर को चार गोलियां लगी थीं। इसके बाद उसे सीएचसी और फिर जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
Ambedkarnagar Mass Murder Case Gasia cremation was not performed while awaiting her husband
अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में हत्या की वारदात के बाद गासिया की गली में पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस घटना के बाद बच्चों के शवों को तो सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था लेकिन गासिया खातून का शव मंगलवार देर रात तक पोस्टमार्टम हाउस में ही रखा रहा। पति नियाज अहमद सऊदी अरब से रवाना तो हुए लेकिन कनेक्टिंग फ्लाइट होने के कारण शाम आठ बजे तक अंबेडकरनगर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ambedkarnagar Mass Murder Case Gasia cremation was not performed while awaiting her husband
महरुआ के कसड़ा गांव में शोकाकुल परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई मुबारक के अनुसार, सऊदी अरब यांबू के पास प्रिंस अब्दुलमोहसिन बिन अब्दुलअजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वतन वापस के लिए सुबह फ्लाइट ली थी लेकिन सीधी हवाई यात्रा की सेवा न होने के कारण पहले दुबई, फिर तिरुवनंतपुरम समेत अन्य हवाई अड्डों पर रुकते हुए सफर करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Ambedkarnagar Mass Murder Case Gasia cremation was not performed while awaiting her husband
मुठभेड़ के बाद जिला अस्पताल अकबरपुर के ट्रॉमा सेंटर पहुंची एसपी प्राची सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नियाज के आने में हो रही देरी के कारण पुलिस व प्रशासन ने एक बार फिर परिजनों से शव की सुपुर्दगी लेने की अपील की। इस पर परिवार के लोगों ने नियाज से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसने साफ इन्कार कर दिया। हालांकि बुधवार सुबह पति नियाज अहमद की फ्लाइट लखनऊ में उतर गई। आज गासिया के शव को सुपुर्द ए खाक किया जा सकता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed