फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संगम में विसर्जित किया गया 151 नदियों का जल, ‘गंगा मनुहार' में शामिल हुए 24 राज्यों के कलाकार

Fri, 11 Jan 2019 11:53 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Water of 151 rivers Immersed in sangam, Artists from 24 states joined in 'Ganga Manuhar' program
ganga manuhar

शुक्रवार को संगम और समृद्ध हुआ। संस्कार भारती के ‘गंगा मनुहार’ कार्यक्रम के तहत देश की 151 सदानीरा नदियों का जल भी इसमें विसर्जित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देश के चौबीस राज्यों के हजारों कलाकारों और संस्कृतिकर्मियों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में अपने-अपने प्रांतों की सदानीरा नदियों का जल संगम में विसर्जित किया।

Water of 151 rivers Immersed in sangam, Artists from 24 states joined in 'Ganga Manuhar' program
ganga manuhar

संगम की रेती पर पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ अलग-अलग प्रांतों के हजारों कलाकारों और संस्कृतिकर्मियों ने सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली तो रेती पर इंद्रधनुषी आभा के साथ लघु भारत सिमट आया। कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 14 स्थित विश्व हिन्दू परिषद के शिविर से आरंभ शोभायात्रा संगम पहुंचकर पूरी हुई। प्रत्येक नदी के जल का कलश लेकर वहां की बेटियां चलीं।

Water of 151 rivers Immersed in sangam, Artists from 24 states joined in 'Ganga Manuhar' program
ganga manuhar

संगम तट पर संस्कार भारती के संस्थापक संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेन्द्र, राष्ट्रीय महामंत्री अमीर चन्द्र, गंगा मनुहार के राष्ट्रीय संयोजक श्रीपाद जोशी, सह संयोजक अतुल द्विवेदी, संस्कार भारती की स्थानीय अध्यक्ष कल्पना सहाय के नेतृत्व में कलाकारों ने गंगा की आरती के बाद कलशों में भरे देश की पवित्र नदियों के जल को विसर्जित किया। शाम को शिविर में आंचलिक प्रस्तुतियां भी हुईं। शोभायात्रा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बांकेलाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभिजित गोखले, क्षेत्र प्रमुख सनातन दुबे, गिरीश मिश्र, डा. अभिनव गुप्त, योगेन्द्र मिश्र, शैलेन्द्र मधुर, पंकज गौड़, डा. आभा श्रीवास्तव, रंजना त्रिपाठी, निर्मला केसरवानी, डा. प्रदीप भटनागर सहित अनेक संस्कृतिकर्मी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Water of 151 rivers Immersed in sangam, Artists from 24 states joined in 'Ganga Manuhar' program
ganga manuhar
‘गंगा मनुहार’ के तहत शनिवार को दिन में तीन बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि मुख्य अतिथि होंगे। विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय, पद्मभूषण डा. सरोजा वैद्यनाथन विशिष्ट अतिथि होंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed