फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग: जिले में टीके लगवाने वालों का आंकड़ा नौ लाख के पार

Tue, 06 Jul 2021 11:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Jul 2021 11:21 PM IST
सार

  • मंगलवार को भी दिन भर में 15 हजार लोगों ने ली कोरोना वैक्सीन की डोज
  • स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले की 13 फीसदी आबादी महामारी से प्रतिरक्षित

विज्ञापन
War with Corona: The number of people getting vaccinated in the district crosses nine lakhs
मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में मंगलवार को टीका लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj
जिले में कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने वालों की संख्या मंगलवार को नौ लाख के पार चली गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार की शाम तक जिले में कुल नौ लाख, 662 लोगों का टीकाकरण कर लिया गया, जो कि आबादी का तकरीबन 13 फीसदी हिस्सा है। मंगलवार को भी 15 हजार से अधिक लोगों को टीका लगा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक टीकाकरण अभियान में अभी लगातार तेजी बनी रहेगी। शासन की ओर से टीके पर्याप्त डोज मिलती रहेगी।  


 
War with Corona: The number of people getting vaccinated in the district crosses nine lakhs
मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले की कुल आबादी तकरीबन साठ लाख है। उसमें से नौ लाख, 662 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें सात लाख, 36 हजार, 515 लोगों को टीके की पहली डोज और एक लाख, 64 हजार, 147 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। टीकाकरण अभियान में यह तेजी जून के तीसरे सप्ताह से आई है। तीसरे सप्ताह में भी एक-एक दिन में 15 हजार से ज्यादा डोज लगाई गईं हैं।


 
War with Corona: The number of people getting vaccinated in the district crosses nine lakhs
वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करतीं महिलाएं। - फोटो : prayagraj
सोमवार और मंगलवार दोनों दिन 15-15 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल कहते हैं कि विभाग के पास अभी तीन दिनों तक के लिए पर्याप्त डोज है। चौथे दिन के लिए शासन से फिर टीका भेजा जाएगा। इसकी सूचना भी शासन की ओर से उन्हें दी गई है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed