फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपाइयों की पुलिस से झड़प, जमकर बरसी लाठियां, पुलिस ने दौड़ाकर पीटा (तस्वीरें)

Sat, 03 Jul 2021 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Jul 2021 10:47 PM IST
सार

  • 500 अज्ञात पर रिपोर्ट, किया जा रहा है चिह्नित

विज्ञापन
prayagraj zila panchayat president election Sp workers clashed with the police
prayagraj news : मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : prayagraj

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। धांधली का आरोप लगाकर जिला पंचायत कार्यालय की ओर जाने की कोशिश करने के दौरान सपाइयों की पुलिसकर्मियों से भिड़ंत हो गई। रोकने की कोशिश करने पर पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की की गई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने लाठियां बरसाकर उन्हें खदेड़ा। इस दौरान जो भी हाथ आया, उसकी जमकर पिटाई की गई। इसमें कुछ सपाई चोटिल भी हुए। 

prayagraj zila panchayat president election Sp workers clashed with the police
prayagraj news : मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : prayagraj

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए जिला पंचायत कार्यालय में मतदान स्थल बनाया गया था। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने केलिए जिला पंचायत कार्यालय की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर आवागमन ब्लॉक कर दिया गया था। आनंद अस्पताल के पास स्थित हेलीकॉप्टर चौराहा व म्योहाल चौराहे से जिला पंचायत कार्यालय की ओर केवल मतदाताओं को जाने की अनुमति थी। दोनों ओर भारी फोर्स की तैनाती की गई थी। उधर मतदान शुरू होने के साथ ही म्योहाल चौराहे के पास सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई।

prayagraj zila panchayat president election Sp workers clashed with the police
prayagraj news : मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : prayagraj

इसके बाद हर बीतते वक्त के साथ ही सपाइयों की संख्या बढ़ती गई और दोपहर दो बजते-बजते म्योहाल चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम नजर आने लगा। दोपहर सवा दो बजे के करीब चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने म्योहाल चौराहे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसे देखते हुए वहां अतिरिक्त फोर्स भेजी गई। धरना प्रदर्शन कर रहे सपाई चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और मतदान में धांधली का आरोप लगा रहे थे। कुछ कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद वह सड़क किनारे बैठकर नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj zila panchayat president election Sp workers clashed with the police
prayagraj news : मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : prayagraj

इसी दौरान बड़ी संख्या में युवा सपाई ट्रैफिक चौराहे से होते हुए आनंद अस्पताल के पास स्थित हेलीकॉप्टर चौराहे के पास पहुंच गए और मतदान में धांधली का आरोप लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। उनका आरोप था, सरकार की शह पर पुलिस प्रशासन मतदान में धांधली करवा रहा है। करीब ढाई बजे आक्रोशित सपा कार्यकर्ता जिला पंचायत कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। उन्होंने बैरिकेडिंग हटाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
prayagraj zila panchayat president election Sp workers clashed with the police
prayagraj news : मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने किया जमकर हंगामा। - फोटो : prayagraj

रोकने की कोशिश पर उनकी पुलिसकर्मियों से भिड़ंत हो गई। इसी क्रम में  पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की की गई जिसके बाद अफसरों के निर्देश पर जवानों ने लठियां पटककर सपाइयों को खदेड़ना शुरू किया। इसके बाद जबरन मतदान स्थल की ओर जाने की कोशिश करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। जो भी पकड़ में आया, उस पर पुलिसकर्मियों ने जमकर लाठियां बरसाईं। लाठियां बरसते देख हंगामा करने वाले भाग खड़े हुए जिसके बाद माहौल शांत हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed