फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज हादसा: पीड़ा देख कांप गया कलेजा, चारों तरफ दर्द भरी कराहें, चीख-पुकार ने झकझोर दिया दिल

Wed, 07 Sep 2022 11:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Sep 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
visor of dilapidated house collapsed During the rain in Prayagraj scream shook the heart
Prayagraj house collapsed - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के हटिया चौराहे पर हादसे में घायलों में किसी व्यक्ति का सिर फूट गया तो किसी का पैर, कंधा टूट गया। एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों की कराहें दिलों को झकझोर रही थीं। अस्पताल में आते ही डॉक्टरों ने तत्काल घायलों का उपचार शुरू कर दिया। उनका कहना था कि सभी मरीजों की स्थिति की बराबर निगरानी की जा रही है। हटिया में मंगलवार की दोपहर हुए हादसे की सूचना करीब ढाई बजे मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह को फोन पर मिली। सूचना मिलते ही डॉ. एसपी सिंह, एसआईसी डॉ. अजय सक्सेना, डॉ. वीके पांडेय, डॉ. राहुल सिंह, रेजीडेंट समेत 20 डॉक्टरों की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। नर्सिंग स्टाफ को तत्काल सभी तैयारियां करने निर्देश दिए। इसी बीच घायलों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम प्राचार्य की मौजूदगी में घायलों का सीटी स्कैन, एक्सरे आदि कराने में जुटे रहे।
visor of dilapidated house collapsed During the rain in Prayagraj scream shook the heart
Prayagraj house collapsed - फोटो : अमर उजाला
पूरे अस्पताल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। एसआरएन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराए गए घायल असहनीय पीड़ा से छटपटा रहे थे। हादसे के दौरान अचानक गिरे छज्जे और गार्डर ने लोगों को सबसे अधिक जख्मी किया।
visor of dilapidated house collapsed During the rain in Prayagraj scream shook the heart
Prayagraj house collapsed - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में भर्ती धीरज कुमार (28) की कमर के पिछले हिस्से और सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं ओम प्रकाश को दाहिने हाथ और पैरों में ज्यादा चोट लगी है। नीरज केसरवानी की पीठ और सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
visor of dilapidated house collapsed During the rain in Prayagraj scream shook the heart
प्रयागराज के हाटिया चौराहे पर जर्जर भवन का छज्जा गिरने से घायल युवक को इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती - फोटो : prayagraj
वहीं निजी अस्पताल से रेफर होकर आए मरीजों में हरिश्चंद्र के चेहरे और दाहिने हाथ में चोट आई है। इकराम हुसैन के सिर में गहरी चोट लगी है और उनके कंधे भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। 
विज्ञापन
visor of dilapidated house collapsed During the rain in Prayagraj scream shook the heart
Prayagraj News : हटिया में बारजा गिरने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
संगम लाल के कमर के पीछे के हिस्से में चोट आई है, जबकि इकबाल के बाएं पैर में चोट लगी है। मरीजों का इलाज कर रहे डॉ. अमित ने बताया कि मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह और अन्य वरिष्ठ चिकित्सक भी लगातार मरीजों का हाल लेने में जुटे रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed