{"_id":"63181f1416e26b55434cf4c7","slug":"visor-of-dilapidated-house-collapsed-in-prayagraj-the-injured-narrated-their-ordeal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: बम जैसा धमाका...फिर अचानक आंखों के सामने छा गया अंधेरा, चीखने का मौका तक न मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: बम जैसा धमाका...फिर अचानक आंखों के सामने छा गया अंधेरा, चीखने का मौका तक न मिला
Wed, 07 Sep 2022 10:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज के हाटिया चौराहे पर जर्जर भवन का छज्जा गिरने के बाद घटना स्थल पर मलबे में खोजबीन करते एसडी
- फोटो : prayagraj
प्रयागराज के मुट्ठीगंज में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बारिश से बचने के लिए लोग छज्जे के नीचे स्थित दुकानों में बैठे थे। हादसे में नौ लोग जख्मी भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, हादसे में घायल नीरज
प्रयागराज के हाटिया चौराहे पर जर्जर भवन का छज्जा गिरने से घायल युवक को इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती
- फोटो : prayagraj
नीरज केशरवानी एसआरएन अस्पताल में जब यह बातें बता रहा था तो दर्द से कराहे जा रहा था। उसने जो आपबीती बयां की, उसे सुनकर आसपास मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।
प्रयागराज के हाटिया चौराहे पर जर्जर भवन का छज्जा गिरने के लटके मलबे को गिराते फायर ब्रिगेड के कर्मचा
- फोटो : prayagraj
बताया कि सिर पर भारी चीज गिरी तो लगा कि घर गिर गया। इसके बाद क्या हुआ, कुछ पता नहीं। शरीर में कई जगह चोट लगी थी और बेतहाशा दर्द हो रहा था। जिससे चीख भी नहीं निकल पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हटिया में बारजा गिरने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
इतना बताते बताते उसकी आंखें भर आईं। नीरज के हाथ-पैर के साथ ही सिर और पीठ में गंभीर चोट आई है। जिस भवन का छज्जा गिरा, नीरज उसी में नीचे पान की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
प्रयागराज के हाटिया चौराहे पर जर्जर भवन का छज्जा गिरने के लटके मलबे को गिराते फायर ब्रिगेड के कर्मचा
- फोटो : prayagraj
भगवान ने बचा लिया, बस
हटिया हादसे में जख्मी होकर एसआरएन पहुंचने वालों में नैनी का सूरज पाल भी शामिल था। उसने बताया कि वह अपने साथियों संग बकरा मंडी के पास बन रहे एक मकान में मजदूरी कर रहा था। लंच के बाद सब वापस काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पानी बरसने लगा, जिस पर वह भी साथियों संग भागकर सामने स्थित पान की दुकान पर पहुंच गया। अचानक भरभराकर छज्जा सिर पर गिर पड़ा। जोरदार चोट लगने से वह बेसुध हो गया।