फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Arrested: शहीद दरोगा नेब्बूलाल के पिता बोले- हत्यारे विकास दूबे के साथ न करें किसी तरह की रहम

Thu, 09 Jul 2020 10:06 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Arrested: Martyr Daroga Nebbulal's father said - Do not have any kind of mercy with the killer Vikas Dubey
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कानपुर में हुए पुलिस एनकाउंटर में डिप्टी एसपी सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसमें हंडिया थाना क्षेत्र के भीटी नउआन के रहने वाले दरोगा नेब्बूलाल बिंद ने भी वीरता का परिचय देते हुए वीरगति को प्रात् हो गए थे। गुरुवार को हत्यारे विकास दूबे के गिरफ्तार होने की सूचना मिलने पर शहीद के पिता कालिका प्रसाद बोले कि हत्यारे के साथ तनिक भी रहम नहीं हो चाहिए।

 

Vikas Dubey Arrested: Martyr Daroga Nebbulal's father said - Do not have any kind of mercy with the killer Vikas Dubey
vikas dubey news - फोटो : amar ujala

शहीद के पिता ने कहा कि उनका बेटा अपना फर्ज निभाते हुए शहीद हुआ है। उसने अपने जान की बाजी लगा दी थी। उसकी आत्मा को शांति तभी मिलेगी जब हत्यारे विकास दूबे का भी एनकाउंटर किया जाएगा।

Vikas Dubey Arrested: Martyr Daroga Nebbulal's father said - Do not have any kind of mercy with the killer Vikas Dubey
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कहा कि एक दिन पहले परिवार के लोगों से नेब्बूलाल बिंद की बात हुई थी। उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और जल्द ही छुट्टी मिलने पर घर आएंगे, लेकिन इसी दौरान बदमाशों से लोहा लेते हुए वह शहीद हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Arrested: Martyr Daroga Nebbulal's father said - Do not have any kind of mercy with the killer Vikas Dubey
बरामद हुई कार। - फोटो : amar ujala

शहीद के परिवार के अन्य लोगों ने भी हत्यारे विकास दूबे को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले दुर्दांत के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने से समाज में सही संदेश जाएगा। 

विज्ञापन
Vikas Dubey Arrested: Martyr Daroga Nebbulal's father said - Do not have any kind of mercy with the killer Vikas Dubey
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला

नेब्बूलाल बिंद (50) हंडिया के भीटी गंाव के रहने वाले थे। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। एक भाई जयप्रकाश हंडिया थाने में होमगार्ड जबकि दूसरा भाई ओमप्रकाश वाराणसी में सिपाही है। छोटा भाई विजय प्रकाश घर पर रहकर खेती करता है। 

नेब्बूलाल 1999 में सिपाही के पद पर पुलिस विभाग में नियुक्त हुए। वर्ष 2006 में विभागीय परीक्षा पास करके वह मिर्जापुर जनपद से दरोगा के पद पर तैनात हुए। मृतक दरोगा के दो बेटे व दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सुनीता की शादी हो चुकी है। बेटा अरविंद कुमार कानपुर शहर में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed