फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona Update: डफरिन की दो स्टॉफ नर्स के साथ कोरोना के आठ नए मामले 

Thu, 09 Jul 2020 01:57 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Eight new cases of Corona with Dufferin's two staff nurses
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमण का फैलाव बदस्तूर जारी है। बुधवार को डफरिन की दो स्टॉफ नर्स सहित कुल आठ संक्रमितों की सूची स्वास्थ्य विभाग ने जारी की है। इसमें एसआरएन के एक जूनियर रेजिडेंट का नाम भी शामिल है। इसके अलावा राम मनोहर लोहिया में उपचार करा रहे सोहबतियाबाग के 53 वर्षीय व्यक्ति का भी विवरण दिया गया है। पांच लोगों की एंटीजन जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है जबकि तीन की रिपोर्ट आरटीपीसीआर से आई है। 

Prayagraj Corona Update: Eight new cases of Corona with Dufferin's two staff nurses
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि बुधवार को आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मेडिकल कॉलेज का 29 वर्षीय पीजी छात्र, डफरिन की 23 वर्षीय और 28 वर्षीय स्टॉफ नर्स, सिविल लाइंस का 32 वर्षीय युवक, हंडिया गुंडौरा का 57 वर्षीय व्यक्ति, मीरापुर ककरहाघाट का 24 वर्षीय युवक, सोहबतियाबाग का 53 वर्षीय और नखास कोहना का 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।

Prayagraj Corona Update: Eight new cases of Corona with Dufferin's two staff nurses
prayagraj news - फोटो : prayagraj

डफरिन की एक नर्स नार्थ मलाका में रहती है जबकि, दूसरी ओल्ड बैरहना की निवासी है। दोनों को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद डफरिन अस्पताल के उस वार्ड को सील कर दिया गया है, जहां उनकी ड्यूटी थी। उधर, सोहबतियाबाग निवासी व्यक्ति का राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी जांच वहीं हुई थी। हंडिया गुंडौरा निवासी संक्रमित व्यक्ति मुंबई से लौटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Eight new cases of Corona with Dufferin's two staff nurses
prayagraj news - फोटो : prayagraj

चार का विवरण स्वास्थ्य विभाग ने नहीं किया जारी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को आंकड़ा जारी करने का अपना अलग फंडा है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर अगर विवरण आ गया तो उसकी डिटेल वह जारी करता है। जैसा कि बुधवार को किया गया। इस दिन के आंकड़े को देखे तो केवल आठ कोरोना पॉजिटिव लोगों का विवरण है। ऐसे चार मामले हैं। एसआरएन के आर्थो विभाग के दो रेजिडेंट पॉजिटिव आए लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक का ही विवरण जारी किया गया। इसी तरह एसआरएन में फैक्चर होने पर आए व्यक्ति की एहतियातन जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव निकला।

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Eight new cases of Corona with Dufferin's two staff nurses
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इससे ट्रामा सेंटर का वार्ड नंबर चार सील हो गया। तीसरा मामला शंकरगढ़ सदर बाजार है। यहां के मरीज को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौथा मामला दारागंज के बख्शी खुर्द का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार की शाम को एंबुलेंस से ले जाकर बेली भर्ती कराया गया है। इन सभी का विवरण नहीं जारी किया गया। हालांकि मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि चूंकि विवरण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए कोविड-19 पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया हैं। लिहाजा, विवरण जारी नहीं करते हैं। कोविड-19 के जिला के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय भी यही कहते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed