{"_id":"5e24b42b8ebc3e4b6475e098","slug":"vhp-seal-will-be-signed-today-on-the-date-of-construction-of-ram-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण की तिथि पर आज लगेगी विहिप की मुहर, विहिप मार्गदर्शक मंडल की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण की तिथि पर आज लगेगी विहिप की मुहर, विहिप मार्गदर्शक मंडल की बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
vhp
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू करने की तिथि पर विश्व हिंदू परिषद की सोमवार को होने जा रही मार्गदर्शक मंडल की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। विहिप के माघ मेला शिविर में मार्गदर्शक मंडल की बैठक सुबह दस बजे शुरू होगी। बैठक में पारित किए जाने वाले प्रस्ताव मंगलवार को संत सम्मेलन में रखे जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय जनसंख्या नीति, समान नागरिक संहिता, हिंदू समाज धर्म संस्कृति के लिए आवश्यक समसामयिक सुझावों पर मंथन होगा।
2 of 3
फाईल फोटो
- फोटो : Social Media
विहिप के माघ मेला शिविर में पहली बार होने जा रही मार्गदर्शक मंडल की बैठक काफी अहम मानी जा रही है। नौ नवंबर 2019 को सुप्रीमकोर्ट द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर दिए जाने के बाद यह पहला मौका है जब विहिप मार्गदर्शक मंडल के सभी सदस्य एक छत के नीचे एकत्र हो रहे हैं। राम मंदिर को लेकर नौ फरवरी तक सरकार को ट्रस्ट बनाना है। ट्रस्ट बनने के बाद ही मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होगा। विहिप पदाधिकारी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि मंदिर निर्माण का कार्य राम नवमी से शुरू हो सकता है।
3 of 3
अयोध्याः रामलला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आज होने वाली केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में मंदिर निर्माण की तिथि सदस्य तय करेंगे। विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्र ने बताया कि मंदिर निर्माण की तिथि के साथ एक देश एक विधान को लेकर समान नागरिक संहिता की मांग पर भी मंथन होगा। देश में नागरिकता संहिता नहीं बन पाई है। इससे जनसंख्या का असंतुलन बनता जा रहा है। इस पर संत नीति निर्धारण पर अपना मत प्रस्तुत करेंगे। विहिप केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने बताया कि पहले सत्र की अध्यक्षता स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती करेंगे। मार्गदर्शक मंडल की बैठक में विहिप अध्यक्ष वीएस कोकजे, कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, महामंत्री मिलिंद परांडे के साथ जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, महंत नृत्य गोपाल दास आदि भी भाग लेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।