फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़ हादसा: बहनों की डोली उठने से पहले दुनिया से विदा हो गया बबलू, नियति ने घोंट दिया सुनीता के अरमानों...

Sun, 22 Nov 2020 08:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Nov 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh pratapgarh accident news Bablu leaves from world Before sisters get married
road accident - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ के कुंडा में हादसे का शिकार हुई बरातियों से भरी बोलेरो में जिरगापुर गांव का अभिमन्यु (28) भी सवार था। उसे अगले दिन शुक्रवार की सुबह गुड़गांव जाना था, लेकिन इससे पहले रात में ही उस पर मौत ने झपट्टा मार दिया। वह गुड़गांव में नौकरी करता था। परदेस जाने की तैयारियों के चलते गुरुवार को वह बरात में नहीं जा रहा था, लेकिन होनी को आखिर कौन टाल सकता है।

 
Uttar Pradesh pratapgarh accident news Bablu leaves from world Before sisters get married
एक साथ 14 लाशें - फोटो : अमर उजाला
तीन साल पहले उसकी शादी सुनीता के साथ हुई थी। दोनों ने साथ मिलकर घर सजाने का सपना बुना था, लेकिन एक ही झटके में नियति ने सुनीता के अरमानों का गला घोंट दिया। दोनों के अभी बच्चे भी नहीं हैं। घर को संवारने के लिए रुपये जुटाने के चक्कर में अभिमन्यु बहुत मेहनत से गुड़गांव में काम कर रहा था। 
 
Uttar Pradesh pratapgarh accident news Bablu leaves from world Before sisters get married
एक साथ 14 लाशें - फोटो : अमर उजाला
उसकी मौत के बाद पत्नी सुनीता का रो-रो कर बुरा हाल था। उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि अभिमन्यु अब इस दुनिया में नहीं रहा। अभिमन्यु का एक छोटा भाई अजीत है। दो छोटी बहनों में कल्पना की शादी हो चुकी है, जबकि 19 साल की अल्पना का अभी विवाह होना है। पिता रमेश चंद्र यादव पीआरडी के जवान हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh pratapgarh accident news Bablu leaves from world Before sisters get married
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बेटे के कमाने से उनकी मुश्किलें धीरे-धीरे कम हो रही थीं। उन्हें यह भरोसा था कि अब घर की परेशानियां दूर होने के साथ ही छोटी बेटी अल्पना का विवाह भी आसानी से हो जाएगा। उन्होंने बेटी के लिए लड़का भी ढूंढना शुरू कर दिया था। वह अभिमन्यु के नौकरी करने से काफी खुश थे। 

 
विज्ञापन
Uttar Pradesh pratapgarh accident news Bablu leaves from world Before sisters get married
अस्पताल में शव - फोटो : अमर उजाला
कच्ची घर-गृहस्थी को संभालने में जुटे अभिमन्यु की मौत के बाद अब फिर से पिता के कंधों पर ही सारी जिम्मेदारी आ गई है। उसके अचानक इस तरह चले जाने से सुनीता की तो दुनिया ही उजड़ गई है। अभी शादी को तीन साल ही हुए थे। बच्चे भी नहीं हैं। आखिर वह किसके भरोसे आगे की जिंदगी बिताएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed