हाथों में तिरंगा और लबों पर देशभक्ति के तराने। कदम-कदम पर भारत माता की जय... वंदे मातरम... इंकलाब जिंदाबाद....के गगनभेदी जयकारे बुधवार की सुबह संगम के शहर की सड़कों पर गूंजने लगे। यह दृश्य था अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मां तुझे प्रणाम शृंखला के तहत निकाली गई ‘तिरंगा यात्रा’ का। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर नमन के साथ तिरंगे की आन, बान और शान को हमेशा कायम रखने का संदेश दिया गया।
2 of 24
Prayagraj News : अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रयागराज में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
- फोटो : अमर उजाला।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई ‘तिरंगा यात्रा’ को आईपीएस अभिषेक भारती ने सुबह 8:30 बजे हनुमत निकेतन चौराहे पर हरी झंडी दिखाई। सबसे आगे घुड़सवार पुलिस के जवान चल रहे थे। इसके बाद राष्टभक्ति के गीतों की धुन के साथ मां तुझे प्रणाम के सुसज्जित वाहन पर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संदेश दिए जा रहे थे। पुलिस बैंड पर ऐ मेरे वतन के लोगो... जहां डाल -डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा... यह देश केवीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का ...जैसे देशभक्ति के गीतों पर राष्ट्र नायकों के शौर्य का गान होता रहा।
3 of 24
Prayagraj News : अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रयागराज में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
- फोटो : अमर उजाला।
यह यात्रा प्रयाग संगीत समिति, हिंदुस्तानी एकेडेमी, सेंट जोसफ स्कूल एंड कॉलेज, नाजरेथ अस्पताल से होते हुए इलाहाबाद संग्रहालय, हिंदू हॉस्टल चौराहा से होकर कंपनी बाग में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष पहुंची। यहां वतन पर मिटने वाले अमर शहीदों की कुर्बानी को याद किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं और शिक्षक राष्ट्र ध्वज का मान बढ़ाते रहे।
4 of 24
Prayagraj News : अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रयागराज में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
- फोटो : अमर उजाला।
इस यात्रा में युगल किशोर मिश्र, दीपक मिश्र, राज कुार सिंह, सरोज दुबे, अजीत सिंह, अरिमर्दन सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. अनुपम परिहार, बांके बिहारी, जयदीप गांगुली, त्रिभुवन प्रसाद के अलावा सुमित श्रीवास्तव, सरदार पतविंदर सिंह, राजेश कुमार चौरसिया समेत तमाम लोग शामिल थे।
5 of 24
Prayagraj News : अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रयागराज में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
- फोटो : अमर उजाला।
तिरंगा यात्रा में इन विद्यालयों ने किया प्रतिभाग
ज्वाला देवी सरस्वती इंटर कॉलेज गंगापुरी, ज्वालादेवी सरस्वती इंटर कॉलेज सिवि लाइंस, केपी इंटर कॉलेज, सीएबी इंटर कॉलेज, आर्मी स्कूलओल्ड कैंट, एंग्लो बंगाली इंटरल कॉलेज, रानी रेवती इंटर कॉलेज, माधव ज्ञान केंद्र नैनी, जीआईसी, सीआईसी, भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज।