फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संगमनगरी में बने तीन विश्व कीर्तिमानः सीएम ने मोदी को सौंपी सर्टिफिकेट की कॉपी

Sun, 01 Mar 2020 01:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three world records made in Sangamnagar: CM handed over copy of certificate to Modi
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रयागराज शनिवार को एक बार फिर तीन विश्व रिकार्ड का साक्षी बना। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को कीर्तिमान के सर्टिफिकेट सौंपे। इस दौरान गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अफसर भी मंच पर मौजूद रहे।



तीन रिकार्ड की औपचारिकता मुख्य समारोह के आयोजन से पहले ही पूरी कर ली गई थी। पहला रिकार्ड बना 1.80 किमी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल परेड का, जिसका प्रदर्शन शुक्रवार को ही हो गया था। संगम लोअर मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में 300 दिव्यांगजनों ने एक साथ परेड में हिस्सा लिया और रिकार्ड कायम किया। यह अपने आप में एक विश्व कीर्तिमान है।

Three world records made in Sangamnagar: CM handed over copy of certificate to Modi
prayagraj news - फोटो : prayagraj
फिर शनिवार की सुबह एक घंटे में 626 लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल वितरित करने का बनाया गया। इसके अलावा परेड में आयोजित एक कार्यक्रम में 400 व्हीलचेयर की लाइन लगाई गई, जिस पर वृद्धजन और दिव्यांगजन मौजूद रहे। तीन पंक्तियों में शामिल लाभार्थियों ने 13 मिनट तक व्हीलचेयर चलाई। पहले यह रिकार्ड अमेरिका के मार्यले के नाम था। उसमें 360 लाभार्थी शामिल हुए थे। इस दौरान गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड की टीम हर जगह मौजूद रही और कीर्तिमान को दर्ज किया। 

टीम ने तीनों रिकार्ड के सर्टिफिकेट एक साथ दिए। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ.थावरचंद गहलौत ने इसकी घोषणा की। गहलौत ने बताया कि इससे पहले भी विभाग की ओर से सात रिकार्ड बन चुके हैं। प्रयागराज की धरती पर तीन और रिकार्ड बने। मुख्यमंत्री ने भी इसे बड़ी उपलब्धि बताया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed