फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संगम पर उमड़ीं आस्था की लहरें

Mon, 10 Feb 2020 01:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
The waves of faith rose at the confluence
magh mela prayagraj - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
 माघी पूर्णिमा पर रविवार को संगम में आस्था की लहरें उमड़ पड़ीं। गिरने, फिसलने और धक्का खाने की चिंता किए बगैर लोग पुण्य की डुबकी लगाने के लिए बढ़े। संगम जाने वाले मार्गों से लेकर घाटों की सर्क्युलेटिंग एरिया तक श्रद्धालुओं की भीड़ अपनी धुन में रमी रही। एक तरफ स्नान और दूसरी ओर अर्घ्य और दीपदानकी होड़ मची रही। 
The waves of faith rose at the confluence
magh mela prayagraj - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
मेला प्रशासन ने शाम तक 26 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के संगम पर डुबकी लगाने का दावा किया। माघ मेला के अंतिम स्नान के बाद कल्पवासी भी घर लौटने लगे।  माघी पूर्णिमा पर संगम स्नान के लिए आधी रात से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया था।
The waves of faith rose at the confluence
magh mela prayagraj - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
उदया तिथि की मान्यता की वजह से सूर्योदय केसाथ ही माघी पूर्णिमा का स्नान आरंभ हुआ। भोर में हर्षवर्धन चौराहे से लेकर काली मार्ग, लाल मार्ग पर आस्थावानों का कारवां चल पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
The waves of faith rose at the confluence
magh mela prayagraj - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
रूट डायवर्जन और मेला क्षेत्र के मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने की वजह से लंबी दूरी तय कर लोगों को संगम पहुंचना पड़ रहा था, लेकिन इसके बावजूद किसी के चेहरे पर भी कोई शिकन नहीं थी। दूर-दराज से आए लोग संगम की दूरी पूछते हुए आगे बढ़ते रहे। 
विज्ञापन
The waves of faith rose at the confluence
magh mela prayagraj - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
सड़कों से लेकर संगम तक रामनाम संकीर्तन और गंगा-यमुना-सरस्वती के जयकारे गूंजते रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed