फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें तस्वीरेंः माघी पूर्णिमा पर संगम पर उमड़ी आस्था की लहरें

Sun, 09 Feb 2020 11:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Feb 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
magh mela prayagraj news
prayagraj - फोटो : अमर उजाला

माघ मेला केपांचवें व अंतिम स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर रविवार को संगम पर आस्था की लहरें उमड़ पड़ीं। आधी रात को ही संगम जाने वाले मार्गों से लेकर घाटों की 


सर्क्युलेटिंग एरिया तक भीड़ केचलते तिल रखने की जगह तक नहीं बची। रेती पर जप तप, ध्यान  के साथ अन्न-वस्त्र का दान करने की होड़ मची है।

magh mela prayagraj news
prayagraj magh mela - फोटो : prayagraj

मेला प्रशासन ने दिन के 11 बजे तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के संगम पर डुबकी लगाने का दावा किया है। माघी पूर्णिमा स्नान के लिए आधी रात से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। उदया तिथि की  मान्यता की वजह से सूर्योदय केसाथ ही माघी पूर्णिमा स्नान आरंभ हुआ। कुछ दूर-दराज इलाके  से आए श्रद्धालु डुबकी लगाकर निकलते रहे तो तमाम लोगों को सूर्योदय का इंतजार था।

magh mela prayagraj news
prayagraj magh mela - फोटो : अमर उजाला

संगम पर जयकारे गूंजते रहे और अर्घ्यदान के साथ ही दीपदान भी होता रहा। भोर से ही इससे पूर्व ही संगम पर स्नान-दान आरंभ हो गया। सभी सेक्टरों के मार्गों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों से भी ललोग संगम की ओर बढ़ते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
magh mela prayagraj news
prayagraj magh mela - फोटो : अमर उजाला

निजी वाहनों से श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार पहुंच रही है। लाल मार्ग और काली मार्ग से लेकर मेला क्षेत्र में गंगा पर बने सभी पांच पांटून पुलों पर भी सिर पर गठरी लिए आस्थावानों की कतारें लग गई हैं।

विज्ञापन
magh mela prayagraj news
prayagraj magh mela - फोटो : अमर उजाला

इसी के साथ महीने भर से संगम तट पर मोक्ष की कामना से जप, तप, ध्यान की साधना करने वाले कल्पवासी विदा भी होने लगे। शिविरों में सामान समेटने का काम भी सुबह ही शुरू हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed