फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रा की हत्या और दुष्कर्म मामला : ब्वॉयफ्रेंड ने जंगल में फेंका था शव, फिर कुएं में कैसे पहुंची लाश

Sat, 29 Jan 2022 03:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 03:31 AM IST
सार

कर्नलगंज इलाके में बीए की छात्रा की हत्या और दुष्कर्म के मामले में पुलिस के खुलासे और ब्वॉयफ्रेंड सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी रहस्य पर से पर्दा नहीं उठ रहा है। पुलिस की थ्योरी पर वैज्ञानिक साक्ष्य भारी पड़ रहे हैं। फॉरेंसिक जांच में सीमेन का मिलान नहीं हुआ फिर दुष्कर्म कैसे हुआ। यह सवाल भी पैदा हो गया है। 

विज्ञापन
Student murder and rape case: Boyfriend had thrown the dead body in the forest, then how did the body reach the well
BA student murder case - फोटो : अमर उजाला

कर्नलगंज में छात्रा की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, लेकिन अब भी कई राज बरकरार हैं। घटना को लेकर उठ रहे कई सवाल ऐसे हैं जिनके जवाब पुलिस के पास नहीं हैं। मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपियों की घटना में संलिप्तता के बाबत कोई वैज्ञानिक साक्ष्य भी पुलिस जुटा नहीं सकी है। खुलासे की जो थ्योरी पुलिस ने बताई है, उसमें भी कई झोल हैं।



कुएं में किसने फेंका शव?
पुलिस ने भले ही मामले का खुलासा कर दिया हो लेकिन एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब अफसरों के पास नहीं है। पुलिस की थ्योरी के मुताबिक, कुछ लोगों के आवाज लगाने पर छात्रा को घटनास्थल पर ही छोड़कर आरोपी अमन भाग निकला था।

 

दोबारा दोस्तों के साथ वहां पहुंचने पर छात्रा नहीं मिली। जिसके बाद तीनों वापस चले आए। सवाल यह है कि छात्रा का शव कुएं में किसने फेंका। पुलिस अफसरों का कहना है कि इस संबंध में जांच चल रही है।

Student murder and rape case: Boyfriend had thrown the dead body in the forest, then how did the body reach the well
BA student murder case - फोटो : अमर उजाला

पकड़े जाने का डर था, तो दोबारा क्यों गए घटनास्थल पर?
पुलिस का कहना है कि मौके से भागने के करीब आधे घंटे बाद अमन अपने दोस्तों संग दोबारा लाश को ठिकाने लगाने घटनास्थल पर पहुंचा। सवाल है कि कुछ लोगों की आवाज आने पर अमन मौके से भागा था। वह यह भी जानता ही रहा होगा कि दोबारा वहां जाने पर उसके पकड़े जाने की आशंका है, तो फिर वह खुद ही फंसने के लिए मौके पर क्यों जाएगा।

 

Student murder and rape case: Boyfriend had thrown the dead body in the forest, then how did the body reach the well
BA student murder case - फोटो : अमर उजाला

फोरेंसिक रिपोर्ट में सीमेन नहीं तो दुष्कर्म की पुष्टि कैसे?
पुलिस के मुताबिक, वैजाइनल स्वैब व स्लाइड की फोरेंसिक रिपोर्ट में सीमेन की पुष्टि नहीं हो सकी है। अब सवाल यह है कि ऐसे में दुष्कर्म की पुष्टि कैसे हुई। साथ ही बिना डीएनए जांच के यह कैसे पता चला कि दुष्कर्म करने वाला अमन ही था। फिलहाल पुलिस अफसरों का कहना है कि मृतका के कपड़ों को डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा। आरोपियों के डीएनए सैंपल से इसका मिलान भी कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Student murder and rape case: Boyfriend had thrown the dead body in the forest, then how did the body reach the well
Prayagraj News : छात्रा की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकालते लोग। - फोटो : प्रयागराज

आधी रात घने जंगल में क्यों गई छात्रा?
पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्रा से गालीगलौज करता था और उनकेरिश्ते पिछले कुछ महीनों से बिगड़ गए थे। एक सवाल यह है कि ऐसा था तो आरोपी के बुलाने पर वह उससे मिलने क्यों गई। मिलने गई भी तो घने जंगल के भीतर सूने कुएं तक जाने की हामी उसने क्यों भरी।

विज्ञापन
Student murder and rape case: Boyfriend had thrown the dead body in the forest, then how did the body reach the well

शक के घेरे में आने का डर था तो रूम पार्टनर को क्यों किया फोन? 
पुलिस का यह भी कहना है कि घटना के अगले दिन सुबह 11 बजे अमन ने मृतका की सहेली को फोन कर उसके बारे में पूछा। इसकेबाद ही सहेली ने शक होने पर छात्रा के पिता को अमन का फोन नंबर दिया। अब सवाल यह है कि इस बात की पूरी आशंका थी कि फोन करके छात्रा के बारे में पूछने पर सहेली को सबसे पहले अमन पर ही शक होगा। इसके बाद भी अमन उसे फोन करने की गलती क्यों करेगा जबकि वह जानता था कि छात्रा की हत्या हो चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed