फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरैल में ‘मानस अक्षयवट’ कथा में पीएम मोदी के आने के संकेत

Mon, 24 Feb 2020 01:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Signs of PM Modi's arrival in 'Manas Akshayavat' story in Arail
मोरारी बापू

अरैल में संत मोरारी बापू की अक्षयवट पर होने वाली रामकथा में 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। इसी दिन बापू की कथा यहां शुरू होगी। रामकथा में पीएम के आगमन की संभावना को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पांच सौ कॉटेज वाले संत-भक्त निवास के साथ ही अकबर के किले के बीच अक्षयवट की अनुकृति वाले व्यासपीठ पर मोरारी बापू ज्ञान की गहरी जड़ों के प्रतीक के रूप में अक्षयवट के मानस की कथा सुनाएंगे।

Signs of PM Modi's arrival in 'Manas Akshayavat' story in Arail
Narendra Modi - फोटो : Twitter

जगविख्यात मानस कथा व्याख्याता संत मोरारी बापू की कथा में प्रधानमंत्री व्यासपीठ पर हाजिरी लगाने जा सकते हैं। अकबर के किले में बंद मूल अक्षयवट को जब कुंभ से पहले पीएम ने खोलवाया था, तब कुछ दिनों बाद ही मोरारी बापू ने अक्षयवट पर ही कथा सुनाने की घोषणा की थी। आखिरकार अब वह घड़ी नजदीक आ गई है। आयोजक मंडल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 29 फरवरी को जब बापू कथा का आरंभ करेंगे, तब वहां पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ दोनों साथ होंगे।

Signs of PM Modi's arrival in 'Manas Akshayavat' story in Arail
Morari Bapu

इसे देखते हुए सुरक्षा पहलुओं के साथ ही अन्य प्रबंधों को भी तेजी से मूर्त रूप दिया जा रहा है। महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने रविवार को कथास्थल पर तैयारियों की जानकारी ली।

आयोजकों ने बताया कि डीएम भानुचंद्र गोस्वामी व एसएपी सोमवार को कथा स्थल पर सुरक्षा इंतजामों के साथ ही भीड़ प्रबंधन का जायजा लेने पहुंचेंगे। जर्मन हैंगर स्टाइल वाले मुख्य व्यास पीठ, सत्संग पंडाल के अलावा 100 स्विस कॉटेज बनकर तैयार हो गए हैं। चार सौ सामान्य श्रेणी के कॉटेज बनाए जा रहे हैं। सभी कॉटेज सर्वसुविधा युक्त होंगे। कथा स्थल, सत्संग पंडाल को बनाने का काम राजस्थान के कारीगर कर रहे हैं। 1000 से अधिक मजदूर इस भव्य पंडाल को मूर्त रूप देने में पसीना बहा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Signs of PM Modi's arrival in 'Manas Akshayavat' story in Arail
Morari Bapu
कथा में युवाओं को रोजगार

कथा के प्रबंधों की जिम्मेदारी मिराज ग्रुप की ओर से संत कृपा सनातन संस्थान नाथद्वारा (राजस्थान) ने उठाई है। ग्रुप के सीएमडी मदन पालीवाल के निर्देशन में अरैल में कथा स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। वातानुकूलित कॉटेज के अलावा सत्संग पंडाल परिसर में स्वच्छता के लिए 1000 से अधिक युवाओं को लगाया जाएगा।

गुजरात के रसोइएं बनाएंगे प्रभु प्रसाद

इस आयोजन के प्रभु प्रसाद की जिम्मेदारी गुजरात के रसोइयों पर होगी। गुजरात से 2000 से अधिक खाना बनाने वाले इस कार्य को करेंगे। आधुनिक रसोई घर में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के एक साथ भोजन की व्यवस्था होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed