फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में रेलमंत्री की तस्वीर पर कालिख पोतने में रेलवे कॉन्ट्रैक्टर गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2020 12:59 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Feb 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Contractor arrested for soaking on railway minister's photo in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एक कार्यक्रम के सिलसिले में शहर आगमन के दौरान कर्नलगंज व सिविल लाइंस में रेलमंत्री के स्वागत में लगे बैनर पर कालिख पोत दी गई। मामले में कर्नलगंज व सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। देर रात पुलिस ने आरोपी कॉन्ट्रैक्ट को गिरफ्तार कर लिया।



रविवार को केपी कॉलेज में भाजपा नेताओं की ओर से पिछड़ा-वैश्य महाकुंभ का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि रेल मंत्री पीयूष गोयल थे। कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से एक दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं थीं। जिसके तहत शहर में अलग-अलग जगहों पर रेलमंत्री के स्वागत में बैनर-होर्डिंग लगवाए गए थे। लेकिन रविवार दोपहर कर्नलगंज में हिंदू हॉस्टल चौराहे व सिविल लाइंस में विवेकानंद चौराहे के पास लगे बैनर में छपी रेलमंत्री की तस्वीर पर कालिख पोत दी गई।

Contractor arrested for soaking on railway minister's photo in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कर्नलगंज मामले में वीडियो भी सामने आया जिसके आधार पर पुलिस ने देवांशु मेहता पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की। उधर सिविल लाइंस में विवेकानंद चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही सतीश कुमार की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच पड़ताल में पता चला कि सिविल लाइंस में भी रेलमंत्री की तस्वीर पर कालिख पोतने वाला देवांशु ही है जो लूकरगंज का रहने वाला है। जिसके बाद देर रात पुलिस ने उसे उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने खुद को रेलवे कॉन्ट्रैक्टर बताया। 

‘रेलवे में भ्रष्टाचार पर दर्ज कराया विरोध’
प्रयागराज। उधर राष्ट्र रक्षक समूह का दावा है कि उत्तर मध्य रेलवे में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर उनके कार्यकर्ता देवांशु ने रेलमंत्री की तस्वीर पर कालिख पोती। समूह का कहना है कि रेल मंत्री के विरोध की सूचना उन्होंने एक दिन पहले ही एडीएम सिटी को पत्र के माध्यम से दी थी। आरोप लगाया कि रेलवे में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में रेलमंत्री को लिखा गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed