{"_id":"5ea9e6fb8ebc3e905f481813","slug":"seven-and-a-half-thousand-students-were-sent-from-275-buses-in-prayagraj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में 275 बसों से साढ़े सात हजार छात्र-छात्राएं और भेजे गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में 275 बसों से साढ़े सात हजार छात्र-छात्राएं और भेजे गए
Thu, 30 Apr 2020 09:58 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
प्रयागराज। लॉकडाउन के दौरान शहर में फंसे दूसरे जिलों के छात्र-छात्राओं को उनके घर भेजने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को लगभग 275 बसों से 7500 छात्रों को रवाना किया गया। बीते सोमवार से बुधवार रात दस बजे तक शहर में रहकर तैयारी करने वाले 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को 504 बसों से भेजा जा चुका है। हालांकि, रात दस बजे के बाद भी छात्रों की रवानगी होती रही।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद बीते सोमवार से छात्र-छात्राओं को उनके घर भेजने का क्रम शुरू हो गया था। विद्यार्थियों को जिलेवार तीन चरणों में बसों से भेजा गया। पहले दिन 33 तथा मंगलवार तक 322 बसों से सात हजार से अधिक विद्यार्थियों भेजा जा चुका था। बुधवार को सुबह दूसरे चरण में शामिल पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के विद्यार्थियों को भेजा गया। वहीं दिन में दो बजे के बाद तीसरे चरण में शामिल जिलों के विद्यार्थियों को भेजने का क्रम शुरू हुआ। इसमें ज्यादातर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले शामिल रहे। बुधवार को 275 से अधिक बसों से 7500 छात्र-छात्राओं को रवाना किया गया।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
शहर में चिह्नित स्थलों पर विद्यार्थियों का सुबह से जुटना शुरू हो गया था तथा गहमा-गहमी का यह माहौल देर रात तक बना रहा। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि सोमवार से बुधवार रात 12 बजे तक 504 बसों को रवाना किया गया। इस दौरान 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों को उनके घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
अब नहीं चलेंगी बसें
दुविधा या अन्य किन्हीं कारणों से अपने घर जाने से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को अब फिलहाल यह मौका नहीं मिलने जा रहा। बुधवार रात 12 बजे से ही विशेष बसों का संचालन रोक दिया गया। बृहस्पतिवार से बसें नहीं चलाई जाएंगी तथा घर जाने के इच्छुक विद्यार्थियों को अब निराश होना पड़ेगा।

इविवि के छात्रावासों से अब तक 177 घर भेजे गए
प्रयागराज। प्रदेश सरकार की पहल पर इविवि एवं प्रतियोगी छात्रों को घर भेजने का काम बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इविवि से मंगलवार को 37 छात्रों को उनके घर रवाना किया गया था। बुधवार को 140 छात्रों को उनके छात्रावासों से घर भेजा गया। प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय एवं डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह छात्रों को घर भेजने की व्यवस्था करते रहे।