फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Settled fair, children scattered in the veneer of gods and goddesses with saint Mahatma

Prayagraj Magh Mela 2021 : संगम की रेती पर बसने लगा मेला, देवी-देवताओं के लिबास में रंगत बिखेर रहे बच्चे

Wed, 30 Dec 2020 08:21 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Dec 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Settled fair, children scattered in the veneer of gods and goddesses with saint Mahatma
माघ मेला - फोटो : Prayagraj

प्रमुख आध्यात्मिक संस्थाओं को भूमि आवंटन के बाद माघ मेला बसाने का काम आरंभ हो गया है। तरह-तरह के वेश में बाबा मेला क्षेत्र में पहुंचने लगे हैं। बच्चे भी देवी-देवताओं के आकर्षक लिबास में मेला क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं। इससे रंगत दिखने लगी है। दंडीबाड़ा में दंडी स्वामी नगर बसाने के लिए शिविर लगाने का काम मंगलवार को शुरू हो गया। लेकिन, अभी तक सड़क और पेयजल की सुविधाओं के अभाव की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन



 

Settled fair, children scattered in the veneer of gods and goddesses with saint Mahatma
देवी-देवताओं लिबास में मेला क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बने बच्चे। - फोटो : prayagraj

ओल्डजीटी, गंगोली शिवाला और त्रिवेणी पुलों को जोड़े जाने के बाद पैदल आवागमन तो शुरू हो गया है, लेकिन अभी काम बाकी है। सड़कों पर बालू डाल कर छोड़ दिया गया है। चकर्ड प्लेट बिछाने का काम बड़े हिस्से में बाकी रह गया है। सबसे अधिक दिक्कत पेयजल को लेकर हो रही है। जल निगम की ओर से पेयजल की पाइप लाइनें अभी नहीं डाली जा सकी हैं। ऐसे में शिविर लगाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। दंडीबाड़ा के अलावा अन्य सेक्टरों में पानी की आपूर्ति के लिए फिलहाल टैंकर लगाने पड़े हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

Settled fair, children scattered in the veneer of gods and goddesses with saint Mahatma
हनुमानजी का वेश धारण कर माघ मेले में भ्रमण करते कलाकार। - फोटो : prayagraj
  • पंडाल-टेंट सुविधाओं में कटौती, संत नाराज

माघ मेले में यह पहला मौका है जब मंच और पंडाल सुविधाएं संतों-भक्तों को नहीं दी जा रही हैं। कोविड-19 के संक्रमण की वजह से पंडाल और मंच लगाने की मनाही कर दी गई है। ऐसे में संतों की चिंता है कि उनके भक्त आएंगे तो बैठेंगे कहां। कहा जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की वजह से मेले में किसी जगह भीड़ न लगने देने की गाइड लाइन की वजह से इस बार मंच और पंडाल की सुविधा रोक दी गई है। इससे संतों में नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed