फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए प्रियंका गांधी का प्रयागराज दौरा, बच्चों से मिलीं, संगम में लगाई डुबकी, खुद चलाई नाव और किया पूजन

Thu, 11 Feb 2021 08:06 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 11 Feb 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
See Priyanka Gandhi Prayagraj visit on Mauni Amavasya in pictures
प्रियंका गांधी ने मौनी अमावस्या के अवसर पर गंगा में लगाई डूबकी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौनी अमावस्या पर गुरुवार को बेटी मिराया वाड्रा संग स्नान किया। इस दौरान बेटी की सहेली और उसकी मां भी साथ रहीं। संगम में स्नान के दौरान प्रियंका ने श्रद्धालुओं संग सेल्फी ली। संगम से अरैल घाट लौटते समय नाव की पतवार खुद ही संभाल ली थी और संदेश दिया कि 2022 के चुनाव में सियासी धारा को वह कांग्रेस पक्ष में मोड़ने के लिए तैयार हैं। 

See Priyanka Gandhi Prayagraj visit on Mauni Amavasya in pictures
आनंद भवन में जवाहर लाल नेहरू को किया याद - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका गांधी चार्टेड प्लेन से बमरौली एयरपोर्ट पर उतरीं। उन्हें एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे ही पहुंचना था लेकिन प्लेन करीब 11.40 बजे उतरा। इसके बाद करीब 12.28 बजे वह स्वराज भवन पहुंचीं। स्वराज भवन में जहां पर पं. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की अस्थियां रखी गईं थी, वहां जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

See Priyanka Gandhi Prayagraj visit on Mauni Amavasya in pictures
बच्चों से मिलीं प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी स्वराज भवन में अनाथ बच्चियों से मिलीं और काफी देर तक उनसे बात की। एक बच्ची को गोद में भी बिठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
See Priyanka Gandhi Prayagraj visit on Mauni Amavasya in pictures
प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
चूंकि मुख्य स्नान पर्वों पर संगम क्षेत्र में वीआईपी मूवमेंट की अनुमति नहीं है, इसलिए पहले प्रियंका अरैल घाट गईं। फिर नाव से जाकर संगम स्नान और पूजन किया। 
विज्ञापन
See Priyanka Gandhi Prayagraj visit on Mauni Amavasya in pictures
शंकराचार्य से मिलीं प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

अरैल घाट और संगम पर वह करीब 50 मिनट तक रहीं। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से भी वार्ता की। साथ में सेल्फी भी ली। अरैल से प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से ही मनकामेश्वर मंदिर पहुंचीं और दर्शन के अलावा शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का भी आशीर्वाद लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed