फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विहिप का दावा, हमारे ही मॉडल पर बनेगा राम मंदिर

Wed, 05 Feb 2020 10:27 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ram temple will be built on our own model, claims VHP
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा में राम मंदिर ट्रस्ट निर्माण की घोषणा के बाद विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह और केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने दावा किया कि मंदिर का निर्माण विहिप के मॉडल पर ही होगा। दोनों ही वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि नौ नवंबर 2019 को ही सुप्रीम कोर्ट से मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो गया था। अब पीएम द्वारा ट्रस्ट की घोषणा के बाद उम्मीद है कि जल्द ही मंदिर का निर्माण शुरू होगा। बेहतर होगा कि चैत्र प्रतिपदा से हनुमान जयंती के बीच मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाए।

Ram temple will be built on our own model, claims VHP
VHP Meeting in Magh Mela Prayagraj - फोटो : प्रयागराज

विश्व हिंदू परिषद के माघ मेला शिविर में क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने बताया कि राम मंदिर निर्माण की अब अंतिम बाधा पार हो गई है। हम सभी सौभाग्यशाली पीढ़ी के हैं, क्योंकि शिलापूजन, शिलान्यास के बाद अब मंदिर का निर्माण कार्य भी हमें देखने को मिलेगा। कहा कि वर्ष 1528 में विदेशी आक्रांता बाबर के सेनापति ने मंदिर तोड़ा था।

Ram temple will be built on our own model, claims VHP
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : Social Media

इस मंदिर की पुन: प्रतिष्ठा के लिए हमारे पुरखों ने 76 लड़ाइयों में शिरकत की। इस दौरान हजारों लोगों ने बलिदान दिया। विहिप ने संतों के आदेश पर सात अक्तूबर 1984 को जन्मभूमि के संघर्ष की 77 वीं लड़ाई आरंभ की। कहा कि विहिप ने मंदिर का मॉडल बनाकर देख भर में घुमाया। अब इसी मॉडल पर मंदिर का निर्माण होगा, ऐसा हमें पूरा विश्वास है। इसी क्रम में विहिप केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने भी कहा कि शायद दुनिया में अकेला यही मंदिर है, जिसका मॉडल करोड़ों घरों में आज भी पूजा जाता है। राम मंदिर को गूगल पर डालने पर भी यही मॉडल दिखता है। अयोध्या में इसी मॉडल को आधार मानकर पत्थर तराशने का काम पूरा हो चुका है। पूरी उम्मीद है कि ट्रस्ट इसी मॉडल को अपनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram temple will be built on our own model, claims VHP
VHP Meeting in Magh Mela Prayagraj - फोटो : प्रयागराज
मंदिर मॉडल की परिक्रमा लगाकर दुर्गा वाहिनी ने किया जयश्री राम का उद्घोष

विहिप के माघ मेला शिविर में राम मंदिर मॉडल के समक्ष पर विहिप पदाधिकारियों की मौजूदगी में दुर्गा वाहिनी की सदस्यों ने बुधवार को जय श्री राम का उद्घोष किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में दुर्गा वाहिनी से जुड़ी महिलाओं ने मंदिर मॉडल की परिक्रमा भी लगाई। यहां विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने श्री राम का उद्घोष करवाने के साथ ‘राम ने उत्तर दक्षिण जोड़ा, भेदभाव का बंधन तोड़ा’, ‘बच्चा-बच्चा राम का, आदि नारे लगवाए। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, पवन श्रीवास्तव, अश्विनी मिश्र, गौरव जायसवाल, दिव्या सिंह, रीता, कमला मिश्र, सुनीता, खुशबू मिश्र, रागिनी सिंह, माया सिंह, सुशीला श्रीवास्तव, रेखा, कामिनी, नीतू, शिखा, रेनू, निधि, शिवानी, गुंजन आदि समेत दुर्गा वाहिनी की कई सदस्य मौजूद रहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed