फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे ने नैनी पुल के पास बस्ती उजड़वाकर खाली कराई जमीन

Tue, 15 Jun 2021 10:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 15 Jun 2021 10:43 PM IST
सार

  • 400 वर्गमीटर में 20 परिवारों ने बना रखी थी झोपड़ी, रिले हट का होगा निर्माण

विज्ञापन
Railway vacated the land near the Naini bridge by demolishing the settlement
गऊघाट स्थित रेलवे लाइन के पास बनी बस्ती को जिला प्रशासन ने मंगलवार को हटवा कर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान महिलाएं बिलखती दिखी। - फोटो : prayagraj

रेलवे ने जिला प्रशासन की मदद से मंगलवार को अभियान चलाकर नैनी पुल के पास बसी बस्ती को उजड़वाकर जमीन खाली कराई। वहां से करीब 400 वर्गमीटर में बसे 20 परिवारों को हटाया गया। लोगों ने विरोध किया लेकिन कार्रवाई जारी रही।


 

Railway vacated the land near the Naini bridge by demolishing the settlement
गऊघाट स्थित रेलवे लाइन के पास बनी बस्ती को जिला प्रशासन ने मंगलवार को हटवा कर अतिक्रमण हटवाया। - फोटो : prayagraj
रेलवे की ओर से सिग्नल व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम प्रगति पर है। इसके लिए रेलवे ट्रैक के किनारे की जमीन को खाली कराने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। नैनी पुल के पास लाइन के किनारे रिले हट का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए मंगलवार को झोपडिय़ां तथा अन्य निर्माण हटाए गए।
 
Railway vacated the land near the Naini bridge by demolishing the settlement
गऊघाट स्थित रेलवे लाइन के पास बनी बस्ती को जिला प्रशासन ने मंगलवार को हटवा कर अतिक्रमण हटवाया। - फोटो : prayagraj
डीआरएम मोहित चंद्रा का कहना है कि गाजियाबाद से मुगलसराय के बीच 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों को चलाया जाना है।
इसके लिए नए सिगनलिंग व्यवस्था की आवश्यकता है। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि अवैध कब्जे को खाली कराने के लिए प्रशासन की मदद से सुबह ही कार्रवाई शुरू की गई। दोपहर तक चली कार्रवाई के दौरान 400 वर्गमीटर जमीन खाली कराई गई। यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन का निर्माण किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed