फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज: पुलवामा हमले के विरोध में लगा बैनर गिरने पर विवाद, धर्मस्थल के पास पत्थरबाजी, लगाया जाम

Tue, 19 Feb 2019 11:13 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Tue, 19 Feb 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
Pulwama attack: Controversy over falling banner found in protest Prayagraj
खुल्दाबाद सब्जीमंडी में पुलवामा हमले के विरोध में लगाया गया बैनर गिर जाने पर सोमवार रात बवाल हो गया। आतंकी हमले के विरोध में जुलूस निकाल रहे युवकों ने बैनर जान बूझकर गिराए जाने का आरोप लगाते हुए धर्मस्थल के सामने जाम लगा दिया। जिसके बाद वहां दोनों ओर से पत्थर चलाए गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स लेकर एसपी सिटी पहुंचे तब जाकर मामला शांत हुआ।



 
Pulwama attack: Controversy over falling banner found in protest Prayagraj
खुल्दाबाद सब्जी मंडी के पास पुलवामा हमले के विरोध में बैनर लगाया गया था। बैनर की डोरी पास ही स्थित धर्मस्थल की दीवार के सहारे बांधी गई थी। सोमवार शाम यहां शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जुलूस निकाला गया। रात करीब 11.30 बजे लोगों ने देखा कि बैनर नीचे गिरा पड़ा है। इससे जुलूस निकाल रहे युवक आक्रोशित हो उठे।

 
Pulwama attack: Controversy over falling banner found in protest Prayagraj
उन्होंने यह आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि डोरी धर्मस्थल के भीतर बैठे एक व्यक्ति ने काटी है। उन्होंने धर्मस्थल के सामने ही जाम लगा दिया। इसके बाद धर्मस्थल के भीतर मौजूद लोगों व जुलूस में शामिल कुछ युवकों में नोकझोंक शुरू हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama attack: Controversy over falling banner found in protest Prayagraj
दोनोें ओर से पत्थर भी चलाए गए। आक्रोशित लोगों की संख्या ज्यादा देख धर्मस्थल के भीतर मौजूद लोगों ने खुद को भीतर ही बंद कर लिया। सूचना पर एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव कई थाने की फोर्स लेकर पहुंचे और किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया। साथ ही धर्मस्थल के भीतर मौजूद एक कर्मचारी को भीड़ से बचाकर अपने साथ ले गए तब जाकर आक्रोशित लोग शांत हुए।


 
विज्ञापन
Pulwama attack: Controversy over falling banner found in protest Prayagraj
एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गलतफहमी के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने हुए थे। उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया। एहतियातन धर्मस्थल के भीतर मौजूद एक व्यक्ति को सुरक्षित अपने साथ लाया गया है। तनाव जैसी कोई बात नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed