ग्राम पंचायतों के गठन की शुरुआत हो गई है। ऑनलाइन कार्यक्रम में मंगलवार को 335 प्रधानों तथा 3508 ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ ली। कोविड प्रोटोकाल के तहत गांव में ही आयोजित कार्यक्रम में नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के अलावा गिनती के समर्थक मौजूद रहे। बुधवार को शेष प्रधान और संबंधित गांवों के सदस्य शपथ लेंगे।
कोविड प्रोटोकाल के दायरे में प्रधानों-सदस्यों ने ली शपथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में ही आयोजित हुआ वर्चुअल कार्यक्रम, गिनती के समर्थक रहे मौजूद
जिले में कुल 1540 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें कुल 19820 ग्राम पंचायत सदस्य के पद हैं, लेकिन इनमें से नौ हजार से अधिक पद खाली रह गए हैं। इसकी वजह से सिर्फ 622 ग्राम पंचायतों का गठन हो पाएगा। कोरम के अभाव में अन्य ग्राम पंचायतों का गठन अभी नहीं हो पाएगा। पहले दिन 348 प्रधान तथा संबंधित गांव के सदस्यों को शपथ लेनी थी, लेकिन बहरिया के एक गांव में दो दिन पहले हत्या हो गई थी। इसलिए वहां शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। डीपीआरओ ने बताया कि वहां बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा तकनीकी कारणों से कई अन्य गांवों में भी आयोजन नहीं हो सका।
पंचायती राज विभाग भगवतपुर ब्लाक में भी शपथ ग्रहण को लेकर देर रात तक जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका। मंगलवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ। प्रधान तथा सदस्य ब्लाक स्तर पर जारी लिंक के माध्यम से जुड़े थे। कई गांवों में आयोजन स्थल पर लोगों ने एकत्रित होने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने सभी को वापस कर दिया। गिनती के समर्थकों को ही कार्यक्रम में शामिल होने दिया गया। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि करछना के पनासा गांव को विवाद को छोड़कर अन्य कहीं से भी किसी तरह की शिकायत नहीं मिली। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो जाएगी। इसके बाद बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक बुलाई गई है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान हर गांव में पुलिस तैनात रही।