फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड प्रोटोकाल के दायरे में प्रधानों-सदस्यों ने ली शपथ

Tue, 25 May 2021 11:31 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Principals took oath under Kovid protocol
बहरिया में शपथ ग्रहण करते नवनिर्वाचित प्रधान। - फोटो : prayagraj

ग्राम पंचायतों के गठन की शुरुआत हो गई है। ऑनलाइन कार्यक्रम में मंगलवार को 335 प्रधानों तथा 3508 ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ ली। कोविड प्रोटोकाल के तहत गांव में ही आयोजित कार्यक्रम में नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के अलावा गिनती के समर्थक मौजूद रहे। बुधवार को शेष प्रधान और संबंधित गांवों के सदस्य शपथ लेंगे।


 

 

Principals took oath under Kovid protocol
श्रंग्वेरपुर में शपथ ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित प्रधानों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। - फोटो : prayagraj

गांवों में ही आयोजित हुआ वर्चुअल कार्यक्रम, गिनती के समर्थक रहे मौजूद 

जिले में कुल 1540 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें कुल 19820 ग्राम पंचायत सदस्य के पद हैं, लेकिन इनमें से नौ हजार से अधिक पद खाली रह गए हैं। इसकी वजह से सिर्फ 622 ग्राम पंचायतों का गठन हो पाएगा। कोरम के अभाव में अन्य ग्राम पंचायतों का गठन अभी नहीं हो पाएगा। पहले दिन 348 प्रधान तथा संबंधित गांव के सदस्यों को शपथ लेनी थी, लेकिन बहरिया के एक गांव में दो दिन पहले हत्या हो गई थी।  इसलिए वहां शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। डीपीआरओ ने बताया कि वहां बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा तकनीकी कारणों से कई अन्य गांवों में भी आयोजन नहीं हो सका। 
 

Principals took oath under Kovid protocol
नवाबगंज क्षेत्र में नवनिर्वाचित प्रधानों को मौबाइल में देखकर शपथ दिलाते अफसर। - फोटो : prayagraj

पंचायती राज विभाग भगवतपुर ब्लाक में भी शपथ ग्रहण को लेकर देर रात तक जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका। मंगलवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ। प्रधान तथा सदस्य ब्लाक स्तर पर जारी लिंक के माध्यम से जुड़े थे। कई गांवों में आयोजन स्थल पर लोगों ने एकत्रित होने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने सभी को वापस कर दिया। गिनती के समर्थकों को ही कार्यक्रम में शामिल होने दिया गया। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि करछना के पनासा गांव को विवाद को छोड़कर अन्य कहीं से भी किसी तरह की शिकायत नहीं मिली। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो जाएगी। इसके बाद बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक बुलाई गई है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान हर गांव में पुलिस तैनात रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed