फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज: नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा, भाजपा पार्षद किरन निलंबित

Wed, 09 Jun 2021 11:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Jun 2021 11:22 PM IST
सार

  • यूजर चार्ज का मुद्दा उठाने पर तीन घंटे हो-हल्ला, आधे घंटे सदन स्थगित, 7.9 अरब का आय-व्ययक पुनरीक्षित बजट हुआ पास, पुरानी दरों पर जमा होगा गृहकर, सदन ने दी सहमति
  • मूल बजट के आय पर चर्चा, बृहस्पतिवार को व्यय, जलकल के बजट पर हुई चर्चा

विज्ञापन
Prayagraj: Uproar in the meeting of Municipal Corporation, BJP councilor Kiran suspended
नगर निगम में सदन की बैठक के दौरान महापौर के समक्ष विरोध दर्ज कराते पार्षद। - फोटो : prayagraj

नगर निगम सदन की बुधवार को हुई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बिना अनुमति सदन में चर्चा करने वाली भाजपा पार्षद किरन जायसवाल को निलंबित कर दिया। निलंबन की कार्रवाई के बाद भी पार्षद किरन ने जनहित में यूजर चार्ज का मु्द्दा उठाते हुए चर्चा कराने की मांग की। इस दौरान सदन की कार्रवाई आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। दोबारा कार्रवाई शुरू हुई तो पार्षद फिर हंगामा करने लगे। भाजपा पार्षद दल में ही दो फाड़ साफ दिखी। करीब तीन घंटे के हंगामे के बीच 7.9 अरब का पुनरीक्षित बजट 2020-21 ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। सदन ने महापौर और कार्यकारिणी के गृहकर वृद्धि वापसी फैसले पर सहमति जताई। साफ हो गया कि शहरियों को पुरानी दरों पर ही गृहकर जमा करना होगा।




नगर निगम सदन की कार्रवाई निर्धारित समय से पौन घंटा देरी से 11.45 बजे शुरू हुई। कोरोना महामारी के दौरान जान गंवाने वाले पार्षद, कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के बाद पुनरीक्षित बजट पर चर्चा शुरू करने की अनुमति महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने दी। सीएफओ बजट पढ़ते पार्षद कमलेश तिवारी ने यूजर चार्ज मुद्दे पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने के लिए पार्षद किरन जायसवाल से माफी मांगने को कहा। आरोप लगा कि निगम कार्यकारिणी को रबर स्टैंप कहा गया। इस बीच किरन जायसवाल ने यूजर चार्ज को जनता पर बोझ बताते हुए बिना अध्यक्ष की अनुमति अपनी बात रखने लगीं। पक्ष-विपक्ष के पार्षद हंगामा करने लगे। शोरगुल ऐसा रहा कि बजट पर चर्चा सुनाई ही नहीं दे रही थी। अध्यक्ष महापौर ने आधे घंटे के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी। इससे पहले महापौर से भाजपा पार्षद की अनुमति के मुद्दे पर तीखी बहस हुई। 

 

 

Prayagraj: Uproar in the meeting of Municipal Corporation, BJP councilor Kiran suspended
नगर निगम में सदन की बैठक के दौरान महापौर के समक्ष विरोध दर्ज कराते पार्षद। - फोटो : prayagraj

बजट बैठक पर दोबारा चर्चा शुरू होने पर नगर आयुक्त रवि रंजन ने कहा कि तथ्यपरक बातें सदन के पटल पर रखीं जाएं, मुद्दों पर चर्चा की जाए। फिर हंगामा कर रहे पार्षद नहीं माने तो कार्यकारिणी उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पार्षद किरन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कराने का प्रस्ताव रखा। निलंबित पार्षद किरन न तो सदन से बाहर गईं और न ही अपनी बात रखने से चूकीं। वह लगातार अपने खिलाफ हो रही टिप्पणियों का जवाब देते हुए एक बार तो पार्षद फजल के सामने तक जा पहुंचीं। करीब तीन घंटे सदन का पहला सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। इस बीच सीएफओ नीशीथ उपाध्याय ने बजट भाषण पूरा किया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। फिर सदन भोजनावकाश के लिए स्थगित की गई। 

रोड कटिंग चार्ज पर आरोप, प्रेक्षागृह कर में राहत

भोजनावकाश के बाद द्वितीय सत्र की बैठक में मूल बजट 2021-22 पर अध्यक्ष महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने चर्चा शुरू कराई। इस दौरान रोड कटिंग चार्ज की वसूली में गड़बड़ी का आरोप पार्षद आनंद घिल्डियाल ने लगाया। इस पर मुख्य अभियंता सतीश कुमार ने सफाई  दी कि शासन के निर्देश पर बैंक गारंटी जमा कराने के बाद कंपनी को सड़क, पटरी खोदने की अनुमति दी गई है। शर्त है कि कंपनियां मरम्मत का कार्य भी करेंगी। शिकायत मिली तो प्रतिभूति राशि जब्त कर काम कराया जाएगा। वहीं पार्षद कमलेश सिंह ने कोरोना काल का हवाला देते हुए प्रेक्षागृहों से प्रस्तावित कर वसूली तीन लाख से घटाकर दो लाख की गई। 

उचित दूरी के नियम की उड़ीं धज्जियां, आपस में भिड़े पार्षद

नगर निगम सदन की बजट बैठक में बुधवार को उचित दूरी के नियम की हंगामा कर रहे पार्षदों ने धज्जियां उड़ा दीं। अपनी बात एक -दूसरे से कहने के लिए कई पार्षद सीट से उठे और दूसरे के सामने तक शोर मचाते पहुंचे। वहीं कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों में काम करने के लिए पार्षद रतन दीक्षित ने पार्षदों, अफसरों और निगम कर्मियों को फूल दिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed